Published On : Mon, May 25th, 2020

गोंदिया में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले , संख्या बढ़कर हुई 48

Advertisement

25 मई सोमवार को 4 नए मामले सामने आए

गोंदिया। गत 38 दिनों तक ग्रीन जोन में रहे गोंदिया जिले में वैश्‍विक महामारी कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है।

रेड जोन इलाकों से श्रमिक, मजूदर, विद्यार्थी व अन्य नागरिकों का जिले में प्रवेश होने के साथ ही संक्रमितों का विस्तार भी अब तेजी से हो रहा है और 2 मरीजों से शुरू हुआ यह आंकड़ा 25 मई सोमवार के शाम 7 बजे तक 48 के आंकड़ों को छू चुका है।
गोंदिया जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्याम निमगड़े की ओर से जानकारी देते बताया गया है कि, 26 मार्च को पॉजिटिव पाए गए युवक की रिपोर्ट 10 अप्रैल को निगेटिव आने के बाद अब कोरोना के 47 मरीज एक्टिव है।

मुंबई से लौटे 2 मरीजों की 19 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 21 मई को एक ही दिन में 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई। 22 मई को 10 केस, 24 मई को 4 तथा आज 25 मई को भी 4 केस सामने आने के बाद अब संख्या 48 तक पहुंच चुकी है जिनमें 47 व्यक्तियों में सक्रिय कोरोना है।

Advertisement

नागरिकों के जन स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से जिन तहसीलों में कोरोना मरीज पाए गए है एैसे 11 गांवों को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें अर्जुनी मोरगांव तहसील का अरूणनगर व करांडली गांव, सड़क अर्जुनी तहसील का ग्राम तिड़का, रेंगेपार व सलईटोला, गोंदिया तहसील का ग्राम कटंगी व परसवाड़ा, गोरेगांव का ग्राम गणखैरा व आंबेतलाब, तिरोड़ा तहसील का तिलकनगर व तिरोड़ा तथा सालेकसा तहसील का ग्राम धनसुवा इन गांवों का समावेश है।
कोरोना संक्रमण के तहत जिले से अब तक 771 व्यक्तियों के गले के स्वैब नमूने नागपुर के परीक्षण प्रयोगशाला में भेजे गए है जिनमें से 512 की रिपोर्ट अब तक नकारात्मक रही है और 25 मई तक 83 की परीक्षण रिपोर्ट प्रलंबित है तथा कुछ नमूनों की रिपोर्ट अनिश्‍चित है।

वर्तमान में गोंदिया कोविड केयर सेंटर में 191, आमगांव में 12, अर्जुनी मोरगांव में 58, सड़क अर्जुनी में 67, नवेगांवबांध में 29, गोरेगांव में 22, देवरी में 2, संरडी तिरोड़ा में 20 तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज में 6 इस तरह रात 7 बजे तक कुल 407 मरीज भर्ती है। इसके अतिरिक्त चांदोरी के संस्थात्मक अलीगीकरण केंद्र में 13, लईटोला में 5, तिरोड़ा में 12, उपकेंद्र बिरसी में 3, डव्वा- 8, जलाराम लॉन गोंदिया में 4, छात्रावास देवरी में 7, उपकेंद्र घटेगांव में 6, राधाकृष्ण हाईस्कूल केशोरी में 42 सहित कुल 100 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.