Published On : Thu, Mar 12th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: महाजंग की आंच, रसोई में ‘ब्लास्ट’ ! , सड़कों पर उतरी कांग्रेस

ईरान संकट से बिगड़ी ग्लोबल सप्लाई: रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल पर महंगाई की मार
Advertisement

गोंदिया | मिडल ईस्ट (ईरान) में छिड़े युद्ध के बाद अब भारत की रसोई का बजट ‘धुआं-धुआं’ होने लगा है। भारत अपनी जरूरत का 80 से 85% एलपीजी गैस आयात करता है, लेकिन जंग के चलते सप्लाई चेन ऐसी चरमराई है कि देश के भीतर सियासी पारा उबाल पर पहुंच गया है। घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की अचानक बढ़ोतरी और किल्लत की खबरों ने आम आदमी की नींद उड़ा दी है।
​कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश भर में ‘जंग’ छिड़ गई है। गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार (12 मार्च) को शहीद भोला भवन में आपात बैठक कर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया।

कंधे पर खाली सिलेंडर ” चूल्हा जलाओ ” आंदोलन

सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला​पुरुष कार्यकर्ता कंधों पर खाली सिलेंडर रखे थे, तो महिलाएं हाथों में सिलेंडर थामे केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। गांधी प्रतिमा के पास कार्यकर्ताओं ने लकड़ी का चूल्हा जलाकर बढ़ती कीमतों पर तंज कसा। ​इस बीच पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसियों का हुजूम एसडीओ कार्यालय (प्रशासकीय इमारत) पहुंचा और तहसीलदार के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपकर दाम तुरंत घटाने की मांग की।

Gold Rate
Aug 8 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

<strong>अफवाह बनाम हकीकत: बुकिंग के ढाई दिन में मिलेगा सिलेंडर

​एक ओर केंद्र सरकार दावा कर रही है कि देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है, घबराने की जरूरत नहीं बुकिंग के बाद करीब ढाई दिन के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सप्लाई रुकने की अफवाहों ने आग में घी का काम किया है।
​ईरान युद्ध का बहाना बनाकर गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को टरका रही है वहीं सिलेंडर का दाम 60 रुपए बढ़ने से गरीब महिलाओं के घर का बजट बिगड़ चुका है, पेट्रोल की कीमतें आग लगा रही हैं , ऐसे में जब तक दाम वापस नहीं होते, आंदोलन जारी रहेगा ऐसी चेतावनी ज्ञापन सौंपने गए कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने दी।

Advertisement

कीमतें कम करो , सप्लाई बहाल करो- कांग्रेस

ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने साफ कर दिया है कि यदि सप्लाई बहाल नहीं हुई और कीमतें कम नहीं की गईं, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अशोक चौधरी, नगराध्यक्ष सचिनभाऊ शेंडे, जिला उपाध्यक्ष अशोक (गप्पु) गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमर वराड़े, पप्पू पटले सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रवि आर्य

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

AstroBuzz Podcast | Nagpur Today के साथ Suchhita Raut

AstroBuzz Podcast | Nagpur Today के साथ Suchhita Raut

KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam #apkscam #news

KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam...

मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack  #CrimeNews #MaharashtraCrime

मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack #CrimeNews #MaharashtraCrime

मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर

मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges