Published On : Mon, Apr 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: “बैलेट पर चुनाव कराओ…तभी पता चलेगी राहुल गांधी की लोकप्रियता- नाना पटोले

राहुल गांधी की हार जनता की वजह से नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया की खामियों के कारण होती है-नाना पटोले
Advertisement

गोंदिया | महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी ने आग पकड़ ली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मौजूदा विधायक नाना पटोले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए चुनाव प्रक्रिया से लेकर नेताओं की लोकप्रियता तक पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

गोंदिया दौरे पर पहुंचे नाना पटोले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान का जोरदार विरोध किया, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की थी कि वे जनता के लिए नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व के लिए लड़ते हैं। पटोले ने पलटवार करते हुए कहा- “दिल्ली में बैठे अपने आकाओं से कहिए कि बैलेट पेपर पर चुनाव कराकर देखें… तब राहुल गांधी की असली लोकप्रियता सामने आ जाएगी।
उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी की हार जनता की वजह से नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया की खामियों के कारण होती है।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

“मुख्यमंत्री बेईमानी से चुने गए” , चुनाव आयोग बीजेपी का ” चपरासी “- पटोले
नाना पटोले यहीं नहीं रुके, उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा- “राज्य के मुख्यमंत्री बेईमानी से चुने गए हैं।”
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी और भाजपा को अपनी ताकत पर भरोसा है, तो बैलेट पेपर पर चुनाव कराकर जीतकर दिखाएं।

चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल, खड़े करते नाना पटोले ने उसे बीजेपी का ‘चपरासी’ तक कह डाला।राजनीतिक तापमान उस वक्त और बढ़ गया जब पटोले ने चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते कहा “चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का ‘चपरासी’ बनकर काम कर रहा है।”पटोले ने मांग की कि अगर भाजपा सच में राहुल गांधी की लोकप्रियता पर सवाल उठा रही है, तो एक बार बैलेट पेपर पर चुनाव करवाकर सच्चाई सामने लाई जाए।इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर घमासान तेज होने के संकेत हैं।

Advertisement

एपस्टीन फाइल्स की तर्ज पर… खरात का राजनीतिक इस्तेमाल”-नाना पटोले
मामला यहीं नहीं थमा। महाराष्ट्र में चर्चित भोंदू बाबा खरात केस को लेकर भी पटोले ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया।
नाना पटोले बोले- “खरात का मामला पूरी तरह राजनीतिक इस्तेमाल के लिए खड़ा किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि जिस तरह “एपस्टीन फाइल्स” तैयार की गई थीं, उसी तर्ज पर खरात की फाइल बनाई जा रही है, जिसमें भाजपा से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।पटोले बोले- भोंदू खरात ने हिंदू धर्म की छवि खराब की
सरकार खुद उसकी फाइल तैयार कर रही है एसआईटी गठन की तैयारी चल रही है , सरकार अपने फायदे के लिए और खुद को हिंदू साबित करने के लिए यह खेल खेल रही है।

पटोले के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया तूफान उठ खड़ा हुआ है। एक तरफ भाजपा हमलावर है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया से लेकर सरकार की नीयत तक पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आने वाले दिनों में यह सियासी जंग और तेज होने के पूरे आसार हैं…

अब सवाल ये-क्या बैलेट बनाम ईवीएम की बहस फिर से देश की राजनीति का केंद्र बनेगी ?

रवि आर्य

Advertisement
nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime  #CCTV #LatestNews #newsupdate

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges