Published On : Tue, Apr 22nd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया : भीषण गर्मी से बुरा हाल , 4 घंटे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल

ट्रैफिक सिग्नल बदलने का इंतजार कर रहे वाहन चालकों को मिली राहत , यातायात विभाग का कूल- कुल निर्णय
Advertisement

गोंदिया में भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है ऐसे मानों कि आसमान से आग ऊगल रहा है सूरज…
इसी बीच ट्रैफिक सिग्नल बदलने का इंतजार करते समय वाहन चालकों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा था नतीजतन वाहन चालकों को राहत दिलाने के लिए हर तरफ से आवाजें उठानी शुरू हो गई थी।
नागरिक सुविधाओं के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे तथा अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के अनुशंसा पर यातायात विभाग ने दोपहर के वक्त पूरे शहर में ट्रैफिक सिग्नलों को दोपहर 12 से शाम 4 के बीच अस्थाई रूप से बंद करने की घोषणा की है।

चिलचिलाती गर्मी , तापमान 43 डिग्री के पार

बता दें कि चिलचिलाती गर्मी में गोंदिया का तापमान 43 डिग्री के पार है इससे ट्रैफिक सिगनलों पर इंतजार करने वाले वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।
नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े इसी को देखते हुए शहर यातायात विभाग ने 22 अप्रैल मंगलवार से दोपहर 12:00 से शाम 4:00 तक ट्रैफिक सिग्नल बंद करने का फैसला किया है ऐसी जानकारी मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए
सिटी ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज भास्कर जाधव ने दी ।

आवाजाही मैनेज करने के लिए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

Advertisement

यातायात विभाग ने इस अवधि के दौरान वाहनों के आवाजाही को मैनेज करने के लिए शहर के जय स्तंभ चौक , तिरोडा टी पॉइंट चौराहा , रानी अवंती बाई चौक , पतंगा चौक ( कलेक्ट्रेट चौराहा ) कुड़वा नाका चौक , कारंजा पुलिस मुख्यालय चौक जैसे प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया है इसके साथ ही वाहन चालकों से सिग्नल बंद होने के दौरान सावधानी बरतने , यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने का आग्रह भी किया गया है ।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सिग्नल बंद किए गए हैं इससे पहले के वर्षों में भी भीषण गर्मी के दौरान लोगों की परेशानी कम करने के लिए सीमित समय तक के लिए सिग्नल बंद कर दिए गए थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.