Published On : Fri, May 7th, 2021

गोंदिया: कोविड टीकाकरण अभियान हेतु आ. परिणय फुके द्वारा 25 लाख निधि की घोषणा

Advertisement

गोंदिया: समूचे भारतवर्ष में कोविड संक्रमण से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। राज्य में कोविड की भयंकर स्थिति बनी हुई है अनेकों ने अपनी जान गवाई है ,राज्य के पूर्वी हिस्से के गोंदिया जिले में भी इसका बड़ा प्रसार देखा जा रहा है

ऐसे संकट में कोरोना के रोकथाम हेतु कोविड वेक्सीनेशन कारगर व एकमात्र उपाय देखा जा रहा है।

इसी वेक्सीनेशन के कार्य को तेजी से बढ़ाकर संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु विधायक डॉ. परिणय फुके ने अपने स्थानिक विकास निधि से 25 लाख रुपयों की निधि को मंजूरी दी है।

उन्होंने जिलाधिकारी गोंदिया को इस संदर्भ में पत्र देकर 25 लाख के अनुदान को तत्काल प्रशासकीय मान्यता प्रदान करने को कहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि विधायक डॉ. परिणय फुके कुछ दिनों पूर्व ही गोंदिया में कोविड की वर्तमान स्थिति को देखने गोंदिया आये थे। इस दौरान उन्होंने शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों, निजी डॉक्टरों एवं शासकीय अधिकारियों से बातचीत कर हालातो की समीक्षा की थी ,तब डॉक्टरों ने आ. फुके को बताया था कि अगर कोविड को हराना है तो इसका एकमात्र उपाय नागरिको का टीकाकरण है।

जिले में टीके की उपलब्धता ज्यादा से ज्यादा होनी चाहिये ऐसी मांग उन्होंने श्री फुके से की थी।

इसी टीकाकरण अभियान को ज्यादा प्रभावी बनाने आ. फुके ने अपने स्थानिक विकास निधि से 25 लाख के अनुदान की घोषणा कर इसे जिलाधिकारी गोंदिया को तत्काल प्रशासकीय मंजूरी हेतु प्रेषित किया है।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर इसके अलावा टीकाकरण कार्यक्रम में अतिरिक्त निधि की जरूरत पड़ती है तो सूचित करें, ताकि अन्य जनप्रतिनिधियों से निधि की उपलब्धता की जा सके।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.