Published On : Wed, Mar 25th, 2020

घर पर रहें- सुरक्षित रहें : गोंदिया कलेक्टर ने आम जनता के नाम वीडियो मैसेज जारी किया

Advertisement

गोंदिया। आप घर से बाहर आते हैं तो करोना नाम का एक शत्रु आपके घर में आ जाएगा। यह एक छुपा हुआ दुश्मन है जो बिना आहट के मनुष्य पर हमला करता है , इसलिए चुनौती बड़ी है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए ? इस संकट की घड़ी में घर पर रहें , सुरक्षित रहें ।
हम सभी ने जिम्मेदारी को गंभीरता से पहचानना चाहिए और सरकार को सक्रिय सहयोग देना चाहिए।

हमारे पास पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न वस्तुएं उपलब्ध है

हमारे पास पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न वस्तुएं उपलब्ध है साथ ही आवश्यक वस्तु , सेवाओं , दुकानों , उत्पादों का परिवहन शुरू है।

Advertisement

राशन , किराना दुकानें , क्लीनिक , पशु आहार की दुकानें , दूध- फलों- सब्जियों , कृषि वस्तुओं की उपलब्धता को बंद नहीं किया गया है यह आवश्यक सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी ताकि किसी को घबराहट या हड़बड़ी ना हो ।

कुछ ऐसी ही अपील गोंदिया जिलाधिकारी डाॅ. कादंबरी बलकवड़े ने आम जनता से करते हुए संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन को सहयोग करने का अनुरोध करते हुए गोंदिया जिले के नागरिकों में विश्वास जगाने के लिए वीडियो संदेश प्रैषित किया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.