Published On : Fri, Oct 29th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: आंखों में मिर्ची झोंक, रुपयों से भरा बैग लूटा

Advertisement

राह चलते लोगों को लूटने वाला बाइकर्स गिरोह सक्रिय

गोंदिया। राह चलते लोगों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट करने वाला बाईकर गिरोह इन दिनों सक्रिय है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो यह शातिर पहले अपने शिकार की रेकी करते हैं और मौका पाकर छीना-झपटी करते हैं और विरोध करने पर हमला करने में भी देर नहीं करते इसके बाद बिना नंबर या फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी से फरार हो जाते हैं।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मार्केट में स्थित अक्षत मेडिकल स्टोर्स नामक शॉप बंद कर, घर वापस जाते वक्त कारोबारी को बुधवार 27 अक्टूबर रात 9:30 बजे दो बाइक सवार नकाबपोशों गोंदिया मार्ग पर कोर्ट के सामने घेरते हुए चलती बाइक पर मेडिकल व्यवसाई की आंखों में मिर्ची झोंक दी । आंखों में मिर्च पड़ते ही व्यापारी अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गया बदमाशों ने उस को संभलने का मौका नहीं दिया और उसके पास मौजूद 90 हजार रुपयों भरा पाउच ( बैग) छीनने लगे।

हालांकि व्यापारी ने विरोध किया लेकिन दोनों बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया तथा लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद गोंदिया दिशा की ओर बाइक पर सवार होकर लूटेरे भाग निकले। घटित प्रकरण की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की , लेकिन वे हाथ नहीं आए। इस मामले में पुलिस ने चोटिल मेडिकल कारोबारी फरियादी भूमेश्वर कटरे ( 50 ) के शिकायत पर आमगांव थाने में अज्ञात 2 बदमाशों खिलाफ 90 हजार नकदी और मोबाइल लूट का मामला धारा 392, 34 के तहत ज दर्ज कर , पुलिस ने प्रकरण की तहकीकात शुरू की है।

Advertisement

फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश जारी
हमने घटित प्रकरण के सिलसिले में आमगांव के थाना प्रभारी विलास नाडे से बात की -उन्होंने जानकारी देते बताया वाक्या बुधवार 27 अक्टूबर का है।
आमगांव- गोंदिया मार्ग पर कोर्ट के सामने रात 9:30 बजे के आसपास वारदात हुई ।

दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसाई की आंखों में मिर्ची झोंक दी जिस पर व्यवसाई अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिरते चोटिल हो गया।
बदमाशों ने व्यवसायी के पास मौजूद रुपयों भरा पाउच (बैग) छीना, मोबाइल भी उसी पाउच में रखा था , वारदात के बाद लुटेरे गोंदिया दिशा की ओर भागे।

पुलिस ने उनकी तलाश की लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है ।
गोंदिया मेडिकल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने प्रतिवेदन दिया है कि मामले की उचित जांच की जाए , पुलिस फरार बदमाशों की शिद्दत से तलाश कर रही है , प्रकरण की जांच एपीआई पवार कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk | Video

Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...

nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges