Published On : Fri, Dec 16th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बेफिक्री से ट्रैफिक नियम तोड़ रहे 776 वाहन चालकों को थमाया चालान , वसूला जुर्माना

सड़क सुरक्षा सप्ताह दौरान लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

गोंदिया। शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर रिंग रोड और बाईपास रोड पर वाहन चलाते वक्त सड़क सुरक्षा नियमों को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना यह हादसों को निमंत्रण देती है।

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के मार्गदर्शन में 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक यातायात सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।

इस दौरान जहां सिटी ट्रैफिक पुलिस बल ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया अपितु सड़क पर चलते वक्त ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की धरपकड़ भी की गई और उनके खिलाफ सख्ती दिखाते हुए 776 वाहन चालकों से 3 लाख 16 हजार 200 रूपए का जुर्माना भी वसूला गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विशेष रूप से – बाइक पर ट्रिपल सीट राइडिंग , फोन पर बात करते बाइक या कार चलाना , वाहनों पर माल ओवरलोड भरकर चलना , क्षमता से अधिक यात्रियों को टैक्सी- ऑटो में बिठाना , नशे की हालत में वाहन चलाना , ट्रैफिक सिग्नल का पालन न करना , बिना नंबर प्लेट , फैंसी नंबर प्लेट , बिना सीट बेल्ट , सड़क पर कहीं भी वाहन पार्क कर यातायात में बाधा उत्पन्न करना , बेवजह हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले 466 पेड केसेस तथा 310 अनपेड केसेस , इस तरह कुल 776 वाहन चालकों को चालान थमाकर 3 लाख 16 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला गया ।

इस तरह बेफिक्री से ट्रैफिक नियम तोड़ रहे 776 वाहन चालकों को चालान काटा गया। उक्त कार्रवाई शहर यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक महेश बंसोडे के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा की गई।

जिला पुलिस प्रशासन ने जनता से संभावित सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात नियमों के पालन की अपील की है।
विशेष उल्लेखनीय के यातायात सुरक्षा सप्ताह दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों को किसी ने ना उन्हें रोका , ना ही टोका ?

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement