गोंदिया। गंगाझरी पुलिस थाने में पदस्थ हवलदार कृष्णमोहन ज्वालाप्रसाद मिश्रा (ब.नं. 240) को 1500 रु. की घूस लेते हुएभ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग के अधिकारियों ने 20 जुलाई को शाम 5:10 बजे गंगाझरी बस स्थानक के पास रंगेहाथ पकड़ा. उसके खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून की धारा 7,13(1) (ड),13 (2) के तहत गंगाझरी पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया है.
शिकायतकर्ता बकरे खरीदी-बिक्री का व्यवसाय करता है. लगभग दो माह पूर्व वह गंगाझरी-तिरोड़ा मार्ग से हैदराबाद के लिए महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन से बकरे की ढुलाई कर रहा था उस दौरान हवलदार मिश्रा ने उसे रोका और वाहन की एंट्री फीस नहीं है. एंट्री फीस दिए बिना वाहन आगे नहीं जाने दूंगा कहते हुए पिकअप वाहन को चालान कर दिया और 2 हजार रु. वसूल कर लिए. इसकी रसीद भी नहीं दी. बाद में मिश्रा ने व्यापारी को बुलाकर प्रत्येक माह के 1000 रु. देने की बात कही. 9 जुलाई को मिश्रा ने व्यापारी के मोबाइल पर फोन कर जून और जुलाई माह के 2 हजार रु. मांगे. इस बारे में 15 जुलाई को शिकायत की गई.
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...
₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds
खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...
बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया...




