Published On : Thu, Aug 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: सागौन लकड़ा तस्करों की दबंगई, वन अधिकारियों पर हमला

Advertisement

RFO को बाइक से कुचलने का प्रयास , वन अधिकारीयों के बचाव में दौड़ी पुलिस

गोंदिया जिले में सागौन लकड़ा तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे अब वन अधिकारियों पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर स्थित जिले के सालेकसा टाउन में सामने आया है जहां सागवान तस्करों के गिरोह द्वारा ऑन ड्यूटी गश्त में जुटे वन अधिकारियों पर हमला करने और RFO को बाइक से कुचलने का प्रयास किया गया ,इस हमले में एक वन परिक्षेत्र अधिकारी घायल हो गए।

हमले की सूचना मिलते ही सालेकसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बचाया तथा दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया , साथ ही सागौन लकड़ी से लदा ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई।

गौरतलब है कि सालेकसा वन परिक्षेत्र के घने जंगलों में स्थित लकड़ा तस्करों के गुप्त ठिकानों पर वन विभाग छापेमारी करता रहता है , वन विभाग के विभागीय व्यवस्थापक नीतीश कुमार सिंह और वन परिक्षेत्र अधिकारी मंगेश बागड़े यह गश्त कर रहे थे इसी दौरान सालेकसा टाउन में स्थित विनोद फर्नीचर नामक दुकान के सामने रोड पर एक सागौन के कटे हुए झाड़ों से लदा ट्रैक्टर दिखाई दिया।

Advertisement

उक्त ट्रैक्टर के चालक दिनेश कटरे से वाहतूक परवाना ( टीपी ) और अन्य आवश्यक दस्तावेज दिखाने को कहा गया जिस पर उसने कागज पत्र उपलब्ध नहीं है ऐसा कहा।

हमारे सागौन लदे ट्रैक्टर को रोकने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ?
अवैध रूप से जंगल से ट्रैक्टर में भर कर लाए गए सागौन की लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को एफडीसीएम कार्यालय मैं लगाने के निर्देश वन अधिकारियों ने ट्रैक्टर चालक को दिए जिस पर ट्रैक्टर चालक ने एफडीसीएम कार्यालय में ट्रैक्टर न ले जाते हुए उस अवैध सागौन के फर्नीचर मालक विनोद जैन को कॉल किया।

जिसके बाद बौखलाया विनोद जैन यह बाइक पर सवार होकर मौके पर आया और अपनी बाइक से आरएफओ बागड़े को टक्कर मारते हुए कुचलने का प्रयास किया जिसमें वे गंभीर जख्मी हो गए , इसके बाद विनोद जैन और दिनेश कटरे इन्होंने वन विभाग अधिकारियों के शासकीय कामकाज में रुकावट निर्माण करते गाली गलौज देते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी तथा हमारे सागौन लदे ट्रैक्टर को रोकने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यह कहते हैं भविष्य में देख लेने की चेतावनी तक दे डाली।

वारदात की सूचना मिलते ही सालेकसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा ट्रैक्टर चालक कटरे और फर्नीचर मार्ट के मालक विनोद जैन को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

इस प्रकरण के संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 332 , 504, 506 का जुर्म दर्ज किया गया है।
मामले की आगे की जांच सालेकसा थाने के पुलिस निरीक्षक जे.पी हेगडकर कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.