Published On : Wed, Jun 25th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: 690 करोड़ की लागत से बन रहा शानदार मेडिकल कॉलेज

Advertisement

समीक्षा बैठक में बोले मंत्री हसन मुश्रीफ, निर्धारित अवधि के अंदर पूरा किया जाए निर्माण कार्य

गोंदिया। गोंदिया जिले के लोगों को नजदीक में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए 400 बेड के मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य गोंदिया के कुड़वा क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चल रहा है।

शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय की नई इमारत के निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर आज 25 जून बुधवार एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र राज्य के वैद्यकीय शिक्षण मंत्री हसन मुश्रीफ ने की , बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं आयुक्त के साथ-साथ राज्यसभा सांसद प्रफुल पटेल भी उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान सांसद प्रफुल पटेल ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए निर्माण कार्य को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया उन्होंने कहा कि गोंदिया जिले के लिए यह मेडिकल कॉलेज एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा सिद्ध होगा, जो जिले के नागरिकों के लिए वरदान साबित होगी मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों का इलाज के लिए नागपुर या दूर नहीं जाना पड़ेगा।

स्वास्थ्य ढांचे में होगा बड़ा सुधार

Advertisement

बता दें कि इस निर्माण परियोजना के लिए 690 करोड रुपए का बजट भी पास कर दिया गया है इससे निर्माण कार्य में तेजी देखी जा रही है। अत्याधुनिक भवन का निर्माण रफ्तार से चल रहा है इसमें 400 बेड वाला अस्पताल, आधुनिक ICU, मातृ एवं शिशु चिकित्सा (MCH) यूनिट, ऑपरेशन थिएटर, विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी, खेल और सांस्कृतिक केंद्र, साथ ही संवादात्मक शिक्षण कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।

मेडिकल शिक्षा के लिए विद्यार्थियों की सीट संख्या बढ़ेगी

गौरतलब है कि मौजूदा वक्त में जिला केटीएस अस्पताल परिसर में शुरू कॉलेज में 150 विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा दी जा रही है, लेकिन नई इमारत बन जाने के बाद में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों को अपग्रेड किया जाएगा इससे स्वास्थ्य ढांचे में जहां सुधार होगा वहीं विद्यार्थियों की सीट संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे डॉक्टर्स की कमी दूर होगी तथा गोंदिया और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.