Published On : Fri, Aug 23rd, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: पुरानी रंजिश में युवक की निर्मम हत्या

लोकल क्राइम ब्रांच टीम ने चंद घंटों में सुलझाई हत्या की गुत्थी , 2 नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार
Advertisement

gondia news

गोंदिया । शहर में अब छोटी से छोटी बात को लेकर खून-खराबा, हत्या जैसी घटनाएं आम हो चली है। शहर के छोटा गोंदिया स्थित चिचबन मोहल्ला (हनुमान मंदिर गल्ली) में गुरूवार 22 अगस्त के देर रात 11 से 12 बजे के दरमियान एक युवक की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी।

इस प्रकरण में स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 2 नाबालिग सहित 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।

बता दें कि, 22 अगस्त के देर रात विकास उर्फ विक्की श्रीराम फरकुंडे (29 रा. चिचेबन मोहल्ला छोटा गोंदिया) नामक युवक की धारदार हथियारों से अज्ञात आरोपियों द्वारा गले, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर वार करते हुए निर्मम हत्या कर दी गई। इस प्रकरण में मृतक के पिता फिर्यादी श्रीराम बुधराम फरफुंडे (60 रा. चिचबेन मोहल्ला, शारदा मंदिर के पीछे, छोटा गोंदिया) की रिपोर्ट पर गोंदिया शहर पुलिस ने अ.क्र. 521/24 की धारा 103 (1), भारतीय न्याय संहिता 23 के तहत मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त तेज बारिश हो रही थी तथा इलाके की बिजली भी गुल थी और घटनास्थल व आसपास परिसर में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बनकर मैडम, शहर थाना प्रभारी किशोर पवर्ते तथा सहा.पोनि वैभव गेडाम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्पॉट पंचनामा पश्‍चात युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

Advertisement

मामले की गंभीरता को समझते हुए जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे व अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने जांच का जिम्मा स्थानीय अपराध शाखा व गोंदिया शहर पुलिस को संयुक्त रूप से सौंपा।

एलसीबी के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े व शहर थाना प्रभारी किशोर पवर्ते के मार्गदर्शन में मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल शुरू की गई।

इलाके के नागरिकों से की गई पूछताछ व घटनास्थल पर प्राप्त सबूतों के आधार पर लक्की सुनील मेश्राम (18 रा. संजयनगर गोंदिया) नामक युवक को डिटेन कर पूछताछ शुरू की गई।

कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने 2 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते उक्त वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बहरहाल गिरफ्तार किए गए आरोपी लक्की मेश्राम व अन्य 2 नाबालिगों को गोंदिया शहर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

उक्त कार्रवाई में पो.हवा. राजू मिश्रा, महेश मेहर, सोमेंद्र तुरकर, इंद्रजित बिसेन, सुबोध बिसेन, छगन विठ्ठले, अजय रहांगडाले, चापोसि मुरली पांडे, घनश्याम कुंभलवार, खंदारे ने हिस्सा लिया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.