Published On : Wed, Jan 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: खुला भाग्य का पिटारा, वोटों की गिनती शुरू

Advertisement

स्थानीय चुनाव नतीजे :शुरुआती रुझानों में कौन आगे- कौन पीछे ?

गोंदिया: स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे , बहुमत किसे हासिल होगा ? यह जनता को तय करना है।

जिला परिषद की 53 , पंचायत समिति की 106 सीटों के अलावा देवरी , सड़क अर्जुनी , अर्जुनी मोरगांव नगर पंचायत सीटों के लिए वोटों की गिनती आज बुधवार 19 जनवरी की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।

कोरोना संक्रमण के मुद्देनजर काउंटिंग सेंटरों पर सारी सावधानियां बरती जा रही है इसके चलते वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू हुई है और मतों की गिनती की शुरुआती रफ्तार कुछ धीमी है।

Advertisement

सभी सीटों के पोस्टल बैलट की गिनती हो चुकी है लेकिन इससे यह राय नहीं बनाई जा सकती कि रिजल्ट भी कुछ ऐसा ही रहेगा ?

जिला परिषद की 53 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं जिसमें भाजपा 8 सीटों बढ़त बनाए हुए और राष्ट्रवादी 10 सीटों पर आगे चल रही है, साथ ही कांग्रेस भी 2 सीटों पर मुकाबले में हैं।

गोंदिया विधानसभा की बिरसोला जिला परिषद सीट से राष्ट्रवादी उम्मीदवार नेहा तुरकर जीत की ओर अग्रसर है , वैसे ही घाटटेमनी सीट से राष्ट्रवादी उम्मीदवार सुरेश हर्षे काफी आगे चल रहे हैं।

तिरोड़ा तहसील के अर्जुनी जिला परिषद सीट से भाजपा उम्मीदवार चतुर्भुज बिसेन जीत की ओर अग्रसर है

टिकट कटने के बाद कई पार्टियों के बागियों ने मैदान में उतरने का ऐलान किया बतौर निर्दलीय जीतने वाले उम्मीदवारों पर भी प्रमुख पार्टियों के नेताओं की नजर रहेगी क्योंकि सरकार बनाने में इनका भी सहयोग लिया जा सकेगा ?

जिले के सिर्फ गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल के चाबी संगठन ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया और वह गोंदिया विधानसभा क्षेत्र की 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

बात पंचायत समितियों के चुनाव के शुरुआती रुझानों की की जाए नदियों की की जाए तो 5 सीटों पर भाजपा आगे है जबकि 6 सीटों पर राष्ट्रवादी तथा 1 सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं।

इसके अलावा गोंदिया विधानसभा क्षेत्र की 2 सीटों पर चाबी संगठन आगे चल रहा है तथा शिवसेना के उम्मीदवार भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

गोंदिया विधानसभा के परिणाम दो नेताओं का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.