Published On : Tue, Dec 19th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: धान को 20 हज़ार रुपए प्रति हेक्टर का बोनस , किसानों की बल्ले-बल्ले

विधानसभा में सीएम शिंदे का ऐलान- कर्ज माफी से वंचित साढ़े 6 लाख किसानों को भी मिलेगा कर्ज माफी का लाभ , किसान आत्महत्या रोकने के लिए टास्क फोर्स पुनर्गठित होगा
Advertisement

गोंदिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विधानसभा में किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है उन्होंने राज्य सरकार की और से धान उत्पादक किसानों को 20,000 हज़ार रुपए प्रति हेक्टर के बोनस की बड़ी घोषणा की ।

सीएम शिंदे की इस घोषणा के बाद किसानों में काफी खुशी का माहौल है।

सीएम शिंदे ने कहा- सूखा, अति वृष्टि , बे मौसम बारिश , बाढ़ और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं में सरकार किसानों के साथ खड़ी है , कर्ज माफी से वंचित राज्य के साढ़े 6 लाख किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिया जाएगा तथा किसान आत्महत्याओं को रोकने के लिए टास्क फोर्स को पुनर्गठित किया जाएगा।

बहरहाल सीएम शिंदे की यह घोषणा किसानों के दर्द पर मरहम लगाने का काम जरूर करेगी।

Advertisement

किसानों को संकट से निकलने के लिए प्रफुल्ल पटेल ने किए सार्थक प्रयास

कभी आसमानी तो कभी सुलतानी संकट के कारण धान उत्पादक किसानों को लगातार आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उसमें भी उत्पादित धान की फसल से खेती की लागत नहीं निकलती है। इसलिए धान पर बोनस की घोषणा की जाए और बेमौसम बारिश से फसल क्षति का मुआवजा दिया जाए , इसके लिए प्रफुल्ल पटेल ने सत्र के दौरान मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री फड़णवीस और अजीत पवार से मुलाकात की थी, इसी के तहत 18 दिस. को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने धान के लिए दो हेक्टेयर की सीमा में 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देने की घोषणा की है. इससे किसानों ने राज्य सरकार सहित सांसद प्रफुल्ल पटेल को धन्यवाद दिया है।

बता दें कि प्रफुल्ल पटेल हमेशा किसानों के साथ खड़े रहते हैं जब भी किसान मुसीबत में पड़ता है उन्हें संकट से निकालने हेतु प्रफुल पटेल सार्थक प्रयास करते हैं।

इस साल बेमौसम बारिश के कारण जिले और विदर्भ के धान किसानों को भारी नुकसान हुआ इतना ही नहीं उत्पादन भी कम हो गया इसी के चलते आर्थिक संकट में फंसे किसानों को उचित मदद पहुंचाने के लिए प्रफुल्ल पटेल ने नागपुर के शीतकालीन सत्र का दौरा किया.

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से बातचीत की गई और चर्चा की गई कि धान के लिए बोनस की घोषणा की जानी चाहिए और फसल क्षति का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

इसी के तहत आज सत्र के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री शिंदे ने 20 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा की. इससे जिले के धान किसानों को राहत मिलेगी। इसी तरह उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार बेमौसम बारिश से फसल क्षति का मुआवजा देने को लेकर सकारात्मक है. धान किसानों को बोनस देने की घोषणा के लिए किसान प्रफुल्ल पटेल का अनुसरण करते हुए उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।

2 हेक्टर तक यानी 40 हज़ार के बोनस का किसानों को मिलेगा लाभ – वि.विनोद अग्रवाल

नागपुर में चल रहे महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक विनोद अग्रवाल ने धान पर बोनस देने की मांग के साथ-साथ बेमौसमी वर्षा से खराब हुए फसल नुक़सान का पंचनामा कर किसानों को तत्काल सहायता देने का मुद्दा सदन में उठाया था।

अब 18 दिस. को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने धान के लिए प्रति हेक्टेयर 20 हजार रुपये बोनस की घोषणा की है और 2 हेक्टेयर तक यानी 40 हजार रुपये तक के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
साथ ही बेमौसमी वर्षा से नुकसान झेलने वाले किसानों को सिंचित (बागवानी) कृषि के लिए 27,000 रुपये प्रति हेक्टेयर और असिंचित (शुष्क) कृषि के लिए 13,600 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता की घोषणा की गई है तदहेतु विधायक विनोद अग्रवाल ने किसानों को राहत देने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजितदादा पवार का आभार व्यक्त किया है।

44 हज़ार 278 करोड़ की किसान मदद के लिए धन्यवाद सरकार- डा. परिणय फुके

सूखा, अतिवृष्टि, बेमौसम बारिश, बाढ़, ओला जैसी हर प्राकृतिक आपदा में हमारी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रही है।
पिछले डेढ़ साल में सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अन्नदाताओं को रिकॉर्ड 44 हजार 278 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है।
इस आर्थिक संकट के दौरान किसानों को प्रति हेक्टेयर 20 हजार रूपए बोनस की घोषणा के लिए भंडारा-गोंदिया जिले के पूर्व पालकमंत्री डाॅ. परिणय फुके ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

फुके ने कहा, बेमौसम बारिश के कारण नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए सिंचित (बागवानी) कृषि के लिए 27,000 रुपये प्रति हेक्टेयर और गैर-सिंचित (शुष्क) कृषि के लिए 13,600 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता की घोषणा भी की गई है.

इससे 3 हेक्टेयर तक के किसान लाभान्वित हो सकेंगे, इससे 81 हजार के लगभग किसानों को मदद मिलेगी।

पूर्व पालकमंत्री डाॅ. परिणय फुके ने कहा, राज्य में ट्रिपल इंजन सरकार सभी के हित में काम कर रही है. राज्य समग्र विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.