Published On : Fri, May 2nd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: संपत्ति विवाद में रिश्तों का खून , बाप ने की बेटे की हत्या

Advertisement

गोंदिया। जायदाद बंटवारे को लेकर आमतौर पर विवाद तो होते ही हैं लेकिन पारिवारिक संपत्ति विवाद में एक पिता अपने ही बेटे का खून कर देगा यह तो किसी ने सोचा भी नहीं था ?

आमगांव पुलिस ने जानकारी देते बताया थाने से 5 किलोमीटर दूर ग्राम किड़गीपार में रहने वाले नामदेव दुर्गाजी बागड़े ( 55 ) का अपने शादीशुदा बेटे रमेश नामदेव बागड़े ( 31 ) के साथ प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

पुलिस ने बताया घटना 30 अप्रैल रात 7:30 से 8:00 बजे के बीच ग्राम किड़गीपार में घटित हुई।

मजदूरी काम से घर लौटे पिता- पुत्र दोनों नशे में थे इसी बीच बाप-बेटे के बीच पैतृक जायदाद के बंटवारे की बात सामने आई जिसे लेकर दोनों में विवाद छिड़ गया।

Advertisement

पुत्र चाहता था उसे पुश्तैनी प्रॉपर्टी में हिस्सा मिले ?
पुत्र चाहता था कि उसे भी पुश्तैनी जमीन का हिस्सा दिया जाए जबकि नशे में धूत पिता ने पुत्र के साथ गाली गलोज करना शुरू किया कुछ देर बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई , इसी दौरान पिता घर के अंदर गया और लाठी तथा किचन में चटनी पीसने हेतु रखा पत्थर का सिलबट्टा उठा लाया । आज तेरा काम ही काम तमाम कर दूंगा ? यह कहते हुए पहले लाठी से पुत्र रमेश पर उसने हमला किया जब वह नीचे गिरा तो पत्थर के सिलबट्टे से सिर पर गंभीर वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया , रमेश की लहूलुहान अवस्था में तड़प तड़प कर तत्काल ही मौत हो गई।

इस संदर्भ में मृतक की पत्नी रशिका रमेश बागड़े ( 30 ,निवासी -किड़गीपार ) की रिपोर्ट पर आरोपी नामदेव दुर्गाजी बागड़े (55) के खिलाफ आमगांव पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 289/ 25 की धारा 103 ( 3 ) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत जुर्म दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रकरण के आगे की जांच थाना प्रभारी बुराड़े के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक डांबेराव कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.