Published On : Thu, May 27th, 2021

गोंदिया: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जन्मदिवस पर, रक्तदूतों ने किया रक्तदान

Advertisement

रक्तदान शिविर जरूरतमंदों के लिए सहारा- डॉ.परिणय फुके

गोंदिया। देश के जनप्रिय नेता व भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के 64वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर गोंदिया शहर में भाजपा पदाधिकारियों व युवामोर्चा पदाधिकारियों द्वारा बड़ी सँख्या में रक्तदान कर इस दिवस को एक यादगार पल के रूप में मनाया गया।

रक्तदान शिविर का आयोजन भंडारा-गोंदिया विधानपरिषद क्षेत्र के विधायक डॉ. परिणय फुके द्वारा आयोजित किया गया था। आज 27 मई को जनप्रिय नेता नितिन गडकरी का जन्मदिवस होने से, इस उपलक्ष्य में कोविड संकट के दौरान भी भाजपा के पदाधिकारी, भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उत्साहवर्धक होकर अपनी मौजूदगी दर्ज करायी और बारी-बारी से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन गणेशनगर स्थित रानीसती मंदिर के बड़े हाल परिसर में रखा गया था।

रक्तदान शिविर के दौरान विधायक डॉ. परिणय फुके ने कहा, हमें जन्मदिवस या किसी खास अवसर पर ऐसे समाजहित के कार्य के लिए अग्रसर रहना चाहिए ,आज हम कोविड से जूझ रहे है , कोविड संकट के चलते बड़ी संख्या में अस्पतालों में रक्त की कमी महसूस की जा रही है। जरूरतमंद मरीजो को यहां-वहां भागते देखा जा सकता है।
ऐसे में हमारा ये छोटा सा प्रयास उन जरूरतमंदों के लिए सहारा साबित हो सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा, हमारे आदर्श नेता नितिन गड़करीजी निरंतर एक कोविड योद्धा के रुप में कार्य कर रहे है उनके माध्यम से अनेकों जगह पर ऑक्सीजन मशीनों की सुविधा मुहैया कराई गई है वहीं संकट में उनके विविध प्रयासो से व्यवस्था को नियंत्रित करने का कार्य किया गया।
आज उनके जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर हमसब ने उनके समाजहित के संकल्प को दृढ़ करने का कार्य किया है।

रक्तदान शिविर में रक्तदूतो की हौसला अफजाई हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष केशवभाऊ मानकर, गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक रमेशभाऊ कुथे, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, नप अध्यक्ष अशोकभाऊ इंगले, पुलिस अधीक्षक गोंदिया विश्व पानसरे, शहर थाना पुलिस निरीक्षक महेश बंसोड़े, नप उपाध्यक्ष शिवशर्मा आदि मान्यवरों की उपस्थिति में उनके हस्ते रक्तदूतों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जिला संपर्कमंत्री संजीव कुलकर्णी, दीपक कदम, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील केलनका, भाजपा तालुकाध्यक्ष धनलाल ठाकरे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ओम कटरे, किसान आघाड़ी जिलाध्यक्ष संजय टेंभरे, भाजयुमों शहर अध्यक्ष पलास लालवानी, नगरसेवक राजकुमार कुथे, नगर सेवक बंटी पंचबुद्धे, नगर सेवक दीपक बोबडे, चन्द्रभान तरोने, पूर्व नप सदस्य दिलीप गोपलानी, नरेंद्र तुरकर, गोल्डी गावंडे, धर्मेंद्र डोहरे, जयंत शुक्ला, मिलिंद बागड़े, गुड्डू चांदवानी, रॉकी नायक, मनीष पोपट, मनोज पटनायक, तिजेश गौतम, राकेश अग्रवाल, विन्नी गुलाटी, पारस पुरोहित, खंबू अग्रवाल, अर्पित पांडे, निखिल मुरकुटे, पंकज भिवगडे, सुशील राऊत, संदीप श्रीवास, बंटी शर्मा, नितिन भदाडे, मंगेश श्रीवास, सौरभ बजाज, जसपाल चावला, दलजीत मान, सौगत अग्रवाल, सचिन ठाकुर, कान्हा पटले, मंगेश बघेले, लंकेश पटले आदि ने अथक प्रयास व सहयोग प्रदान किया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.