Published On : Mon, Jun 7th, 2021

गोंदिया: रेलवे ई-टिकट का काला कारोबार , दलाल पकड़ाया

Advertisement

अवैध साफ्टवेयर, फर्जी आईडी , पुलिस ने मारा छापा

गोंदिया। कोरोना संकट काल में लॉकडाउन के दौरान ट्रेनों का परिचालन सीमित संख्या में हो रहा है, एैसे में हर ट्रेन में कम्फर्म टिकिट के लिए मारामारी हो रही है जिसे देखते हुए ई-टिकिट दलाल भी सक्रिय हो चुके है इन दलालों के खिलाफ गोंदिया रेलवे पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
7 जून को गोपनीय जानकारी मिलने पर आर.पी.एफ. गोंदिया के क्राईम ब्रांच ने रेलवे के ई-टिकट का अवैध कारोबार करने के जुर्म में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा उसके पास से उसके द्वारा बनायी गई 16 ई-टिकट (कीमत 11,532 रूपये) बरामद की गई है।

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोपी यह आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट नहीं है तथा वह लाभ कमाने के लिए अपनी स्वंय के नाम से अलग-अलग 2 पर्सनल फर्जी आईडी बनाकर रेलवे आरक्षित ई-टिकिट बनाने का अवैध व्यवसाय कर रहा था तथा इसके ऐवज में वह यात्रा की दूरी के हिसाब से किराया राशि के अतिरिक्त 50 से 100 रूपये प्रति टिकट वसूलता था।

बहरहाल मामला रेलवे टिकट के अवैध कारोबार का होने पर आरोपी के खिलाफ अ.क्र. 340/2021 की धारा 143 रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे आगे की कार्रवाई हेतु रेसुब पोस्ट गोंदिया के सुपुर्द किया गया है।

Advertisement

उक्त कार्रवाई उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध गुप्तचर शाखा रेसुब गोंदिया के निरीक्षक अनिल पाटिल तथा उपनिरीक्षक के.के. दुबे, प्रधान आरक्षक आर.सी. कटरे एंव आरक्षक एस.बी. मेश्राम की ओर से की गई।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.