Published On : Thu, Jun 17th, 2021

गोंदिया: कोविड के आगामी संकट से निपटने हेतु भाजपा कटिबद्ध , कार्यकर्ता सजग- आ. डॉ.फुके

Advertisement

प्रशिक्षित आरोग्य सेवक को फर्स्टएड दवाइयां मुहैया कराकर , भाजपा ग्राम स्तर पर टीम तैयार करेगी

\

गोंदिया। महाविकास आघाड़ी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में विफलताओं के कारण कोविड संकट के दूसरे फेज के भयावह प्रसार में अनेक परिवारों ने अपनों को खोया है।
अभी भी कोरोना का संकट मंडराया हुआ, पर जिले में स्वास्थ्य की पर्याप्त व्यवस्था नही है, ऑक्सीजन प्लांट नही है। भविष्य में कोविड का प्रकोप इससे भयावह न हो, इस हेतु भाजपा ग्राम स्तर पर उतरकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर कार्य कर रही है उक्त आशय गोंदिया-भंडारा विधान परिषद क्षेत्र के विधायक व पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।

विधायक डॉ. फुके पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा गोंदिया जिले को उपलब्ध करायी गई 30 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीनों के वितरण कार्यक्रम के दौरान गोरेगांव भाजपा कार्यालय में बोल रहे थे।
इस दौरान विधायक विजय रहांगडाले, दोनों जिलो के संगठन मंत्री वीरेंद्र (बाळाभाऊ) अंजनकर, पूर्व विधायक हेमंतभाऊ पटले, जिला संगठन मंत्री संजीव कुलकर्णी, डॉ. लक्ष्मण भगत, साहेबलाल कटरे, जगनीत सर, रेखलाल टेंभरे, पंकज रहांगडाले, मोरेश्वर कटरे, ओम कटरे, आशीष बारेवार, विश्वजीत डोंगरे आदि पदाधिकारी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Advertisement

विधायक डॉ. परिणय फुके ने आगे कहा, भविष्य में तीसरे चरण के कोविड संकट को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के संकल्प से भाजपा पदाधिकारियों को उससे निपटने हेतु सजग रहने की अपील की गई है।
उन्होंने कहा, श्री फडणवीस के संकल्प के तहत ग्राम स्तर पर एक प्रशिक्षित आरोग्य सेवक भाजपा द्वारा नियुक्त करने हेतु उपाययोजना पर कार्य किया जा रहा है। इस आरोग्य सेवक को फर्स्टएड दवाएं मुहैया कराकर उसके पीछे एक पूरी टीम तैयार की जायेगी, जो जरूरत पड़ने पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवा देने पर कार्य करेगी।

श्री फुके ने कहा, हम आगामी संकट से लड़ने हेतु तैयार है तथा कोविड में आम नागरिको की जान जाने की फिर पुनरावृत्ति न हो इस हेतु सजगता से कटिबद्ध है।

– रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.