Published On : Fri, Dec 5th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: सट्टा बाजार का बड़ा दावा , मुकाबला घमासान , स्पष्ट बहुमत दूर

नतीजों से पहले सट्टा बाजार गरम , सीटों में उलझा खेल , मैजिक नंबर से सभी दल दूर
Advertisement

गोंदिया। नगर परिषद चुनाव नतीजों से पहले सट्टा बाजार में जबरदस्त हलचल दिखाई दे रही है। गोंदिया में सक्रिय एक दर्जन से अधिक बुकियों के औसत अनुमानों के अनुसार भाजपा को 15 से 18 सीटें मिल सकती हैं वहीं कांग्रेस को 12 से 15 सीटें मिलने की उम्मीद है और राष्ट्रवादी कांग्रेस ( अजीत गुट-घड़ी ) को 6 से 8 सीटें मिल सकती है अन्य दल बीएसपी ( हाथी) , शिवसेना शिंदे ( तीर कमान ) शिवसेना ऊबाठा (मशाल ) और निर्दलीयों इन सभी के खाते में महज़ 2 से 4 सीटें ही जाने का अनुमान सट्टा बाजार लग रहा है।

इसका मतलब है किसी भी दल को अपने बूते स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है , बिना गठबंधन के जादुई आंकड़े तक पहुंचना नामुमकिन है। सट्टा बाजार के मुताबिक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आयेगी।

अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर: बीजेपी VS कांग्रेस

प्रभागों की चुनावी ग्राउंड रिपोर्ट , सोशल मीडिया ट्रेंड और उम्मीदवारों की छबि जैसी बातों को आधारित रखते हुए गोंदिया के सटोरियों ने नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर भाव खोल दिए हैं जिस पर भारी सट्टेबाजी हो रही है।

Advertisement

कशिश जायसवाल (बीजेपी) का भाव 60- 70 चल रहा है , वहीं सचिन शेंडे ( कांग्रेस ) का भाव 1 रूपए 20 पैसे चला रहा है। सट्टा बाजार में किसी अन्य को अध्यक्ष पद का चेहरा नहीं माना जा रहा है यानी सट्टा बाजार के मुताबिक अध्यक्ष पद को लेकर सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है फिर भी व्यक्तिगत तौर पर डॉ. प्रशांत कटरे ( शिवसेना शिंदे गुट ) का भाव 3 रूपए चल रहा है। सट्टा बाजार के मुताबिक राष्ट्रवादी चौथे और बसपा पांचवें तथा झाड़ू छठवें स्थान पर रहेगा।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.