Published On : Fri, Aug 22nd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: सीमा पार से हो रही शराब तस्करी पर बड़ी चोट

शराब माफियाओं में हड़कंप , अवैध शराब और कार समेत 17 लाख का माल जब्त , एक गिरफ्तार
Advertisement

गोंदिया । मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लगी सीमाओं पर शराब तस्करी की जड़ें फैलाने वालों पर गोंदिया पुलिस ने आज करारा वार किया है। 21 अगस्त को शाम 6:30 बजे आमगाँव पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब की एक बड़ी खेप जिले में दाखिल होने वाली है सूचना मिलते ही पुलिस ने आमगांव के जगनाडे चौक पर नाकाबंदी कर दी और एक संदिग्ध महिंद्रा XUV 500 को रोका।

जांच में पुलिस को गाड़ी से गोवा ब्रांड की अंग्रेज़ी शराब के 35 बॉक्स बरामद हुए पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 2,23,440 निकली जबकि जब्त की गई लक्ज़री एसयूवी कार की कीमत 15 लाख आँकी गई है , यानी कुल मिलाकर 17,23,440 रुपये का अवैध माल पुलिस ने अपने कब्ज़े में लिया।

आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर थाने लाया गया जहां दारूबंदी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री गोरख भामरे,

अपर पुलिस अधीक्षक श्री अभय डोंगरे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक तिरुपति अशोक राणे द्वारा की गई , इस धरपकड़ कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल असीम मनयार, दुधराम मेश्राम, योगेश मुनेश्वर, कॉन्स्टेबल चेतन शेंडे, भागवत कोड़ापे, नितीन चोपकर और विनोद उपराडे ने हिस्सा लिया।

Advertisement

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.