Published On : Tue, Aug 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया-भंडारा: निर्भया जैसी दरिंदगी , महिला की हालत नाजुक , सियासत तेज

Advertisement

रेप पीड़िता की काउंसलिंग की जानी चाहिए , महिला को मनोधैर्य योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाए – शिवसेना नेता डॉ. मनीषा कायंदे

गोंदिया: मायके जाने के लिए निकली गोंदिया जिले के सावराटोली निवासी महिला के साथ 3 नराधमों ने सामूहिक बलात्कार करते हुए उसे जख्मी अवस्था में बीच सड़क फेंक दिया इस मामले में 2 लोगों को संदिग्ध के तौर पर ग़िरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला इस हादसे से शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह से टूट चुकी है तथा उसका उपचार नागपुर मेडिकल अस्पताल में जारी है।

पुलिस के मुताबिक महिला गोंदिया जिले के सावराटोली की निवासी है और पति से अलग होने के कारण वह अपनी बहन के साथ रहने आयी थी। छोटी सी बात को लेकर बहन के साथ हुए विवाद के बाद वह मायके ( मां के घर ) जाने के लिए निकली थी लेकिन गोरेगांव बस स्टॉप पर बस का इंतजार करते वक्त घर छोड़ने के बहाने अज्ञात आरोपी उसे अपने सफेद रंग की कार में बिठाकर जंगल की ओर ले गया और 30 जुलाई से 2 दिन तक उसके साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया।

जब पीड़ित महिला जंगल से जैसे तैसे निकली तो भंडारा जिले की लाखनी तहसील के ग्राम कन्हाडमोड गांव के धर्मा धाबे के निकट जा पहुंची जहां उसे बाइक दुरूस्ती करने वाला आरोपी मिला और उस आरोपी ने भी अपने मित्र के साथ मिलकर महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हुए , घर छोड़ देने की बात कहते हैं उसे बाइक पर बिठाकर भंडारा के कारधा वन परिक्षेत्र जंगल में ले गए जहां डरा धमकाकर बारी-बारी से दोनों बदमाशों ने महिला के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया और अर्धमरी लहूलुहान निर्वस्त्र हालत में उसे छोड़ दिया गया।

Advertisement

सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले- शिवसेना

शिवसेना आमदार व प्रवक्ता डॉ. मनीषा कायंदे के नेतृत्व में पार्टी के 3 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने आज 8 अगस्त को गोंदिया जिले का दौरा करने के बाद गोंदिया एसपी विश्व पानसरे से बात की तथा SIT के विशेष अधिकारी से भी जांच किस पद्धति से चल रही है इसकी जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने रेप पीड़िता की काउंसलिंग की बात कही और महिला को मनोधैर्य योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाए तथा इस मामले में फरार चल रहे आरोपीयों को तुरंत गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग करते हुए कहा- पीड़ित महिला का पुनर्वसन होना चाहिए।

आयोजित पत्र परिषद में शिवसेना प्रवक्ता डॉ मनीषा कायंदे ने कहा- जो रेप की घटना घटित हुई है उस पर पुलिस महासंचालक से भी बात की गई है। गोंदिया भंडारा जिले में महिला सुरक्षा के इस मुद्दे को लेकर हम राज्यपाल से भेंट करेंगे , संसद से लेकर विधान भवन तक शिवसेना यह मामला उठाएगी ‌ और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। पीड़िता का योग्य उपचार जारी है और मुझे उम्मीद है कि, वह जल्द ठीक हो जाएगी। मेरी मांग है कि, इस मामले के सभी आरोपियों और इस अपराध में उनकी मदद करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.