Published On : Wed, Nov 29th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया/भंडारा: मौसम की मार , धान फसल बर्बादी का मुआवज़ा दे सरकार- डॉ. फुके

पूर्व पालक मंत्री परिणय फुके ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अजीत पवार के समक्ष रखा मुद्दा
Advertisement

भंडारा /गोंदिया: हाल में विदर्भ के भंडारा और गोंदिया जिले में दो दिनों तक हुई बेमौसम बारिश से किसानों की खड़ी फसल और कटी फसल को भारी नुकसान हुआ है। दोनों जिलों के धान उत्पादक किसानों को शासन स्तर पर उचित मुआवज़ा मिले इस हेतु आज 29 नवंबर को मुंबई मंत्रालय में सरकार के समक्ष महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया।

इस बैठक के दौरान भंडारा-गोंदिया जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके के साथ गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल भी उपस्थित थे।

पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार के समक्ष हाल ही में जारी बे-मौसम बारिश से धान की पैदावार को बड़ी क्षति का मामला सरकार के समक्ष रखा।

Advertisement

सरकार ने नुकसान हुए फसलों के पंचनामे के दिए निर्देश

श्री फुके ने कहा, धान उत्पादक किसानों की कटी फसल और खड़ी फसल को बेमौसम बारिश की वजह से भारी नुकसान हुआ है वहीं किटजन्य ( कीड़ा लगने ) की वजह से भी फसलें बर्बाद हुई है।
सरकार ने किसानों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाकर उन्हें नुकसान भरपाई जारी कर आर्थिक मदद देनी चाहिए।

किसानों के इस गंभीर मसले पर सरकार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बेमौसम बारिश से हुए फसलों के नुकसान पर तत्काल पंचनामे प्रस्तुत करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर नुकसानग्रस्त धान उत्पादक किसानों को मदद का आश्वासन देने पर पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने सरकार का आभार व्यक्त किया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.