Published On : Fri, Jul 3rd, 2020

भाजपा ने गोंदिया-भंडारा के जिलाध्यक्ष को बदला,नए चेहरों को मौका

Advertisement

गोंदिया से केशवराव मानकर , भंडारा से प्रदीप पडोले के नाम पर मुहर

गोंदिया: तकरीबन 6 महीने से गोंदिया जिला भाजपा का अध्यक्ष कौन बनेगा इस बात को लेकर माथापच्ची चल रही थी ।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जितनी बड़ी पार्टी उतनी बड़ी जिला स्तर गुटबाजी कायम है लिहाज़ा अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम को आगे कर उसकी लॉबिंग की जा रही थी और प्रदेश आलाकमान तक पहुंच भिड़ाकर उस नाम पर मुहर लगाने का प्रयास किया जा रहा था।

यह सारी कवायद देखकर राजनीतिक पंडितों की भी इस बात पर निगाहें टिकी थी कि आखिरकार गोंदिया भाजपा जिला अध्यक्ष पद की दौड़ कौन जीतेगा ?

Advertisement

आखिरकार पार्टी में लोकतंत्र की जीत हुई और एक सर्वसामान्य सबको साथ लेकर चलने की भावना रखने वाले नाम का चयन पूर्व विधायक केशवराव मानकर के तौर पर पार्टी आलाकमान द्वारा किया गया जो अपने आप में कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा संदेश है वही पार्टी ने भंडारा जिला अध्यक्ष के पद पर प्रदीप पडोले की नियुक्ति की है।

बताते चलें कि गोंदिया-भंडारा में जिला परिषद का चुनाव जल्द होने वाला है ऐसे में नवनियुक्त दोनों जिला अध्यक्षों पर पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती हैं।

चंद्रकांत पाटील ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटील ने आज बुधवार 3 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की

इस कार्यकारिणी में 12 राज्य उपाध्यक्ष , 6 राज्य महासचिव तथा 12 सचिव शामिल किए गए है। इसके अतिरिक्त 7 मोर्चों एंव 18 विभिन्न प्रकोष्ठ सहित 6 जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है ।

गोंदिया जिला अध्यक्ष पद पर केशवराव मानकर की ताजपोशी की गई है वहीं भंडारा जिला अध्यक्ष पद पर प्रदीप पडोले की नियुक्ति की गई है।

फरवरी में चंद्रकांतदादा पाटिल के प्रदेशअध्यक्ष का पद स्वीकार करने के बाद आज पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
इस कार्यकारिणी में युवा चेहरों को मौका दिया गया है और सभी विभागों का प्रतिनिधित्व महाराष्ट्र के भौगोलिक क्षेत्र और सामाजिक स्थिति को देखते हुए किया गया है।

इसके साथ ही कार्यकारिणी में 33 फीसदी महिला प्रतिनिधियों का भी समावेश किया गया है। प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता व मीडिया के प्रमुख की भी नियुक्ति की गई है।

पदाधिकारियों के अलावा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जमाती मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख भी नियुक्त किए गए है।
पक्ष पदाधिकारियों के अलावा एक कार्यकारी समिति की भी घोषणा की गई है और जिसमें 68 कार्यकारी सदस्य , 139 आमंत्रित सदस्य और 58 विशेेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे तथा ये सभी विधायक-सांसद कार्यकारिणी के स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगे।

रवि आर्य

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges