Published On : Thu, Aug 20th, 2020

गोंदिया: बरगद का पेड़ गिरा , कारोबारी की दबकर मौत

Advertisement

गोंदिया आपने कहावत तो सुनी होगी- सामान सौ बरस का पल की खबर नहीं….!

तेज बारिश से बचने हेतु एक 50 वर्षीय कारोबारी ने बरगद के पेड़ के नीचे पनाह ली , इसी दौरान तेज आंधी तूफान की वजह से दशकों पुराना बरगद का पेड़ अचानक धराशाई होकर गिर गया जिसके नीचे दबकर मानिकराम सतराम बोंदुड़े (50 , रा.देवगांव जिला बालाघाट, मध्य प्रदेश ) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

उक्त हृदय विदारक घटना गोंदिया तहसील के रावनवाड़ी थाना अंतर्गत आने वाले काटी नगर इलाके में घटित हुई।

हादसे की जानकारी आज 20 अगस्त गुरुवार सुबह पुलिस को अनिल केशव चौधरी ( निवासी काटी ) द्वारा दी गई ।

Advertisement

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकाला , पंचनामा कार्रवाई पश्चात लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला केटीएस अस्पताल भेज दिया।

मृतक के विषय में बताया जाता है कि वह एक कारोबारी है तथा व्यवसाय के सिलसिले में ग्राम काटी आया था अचानक रात के वक्त बारिश शुरु होने से उसने बाजार चौक इलाके में स्थित बरगद के पेड़ के नीचे शरण ली जो आंधी तूफान की वजह से गिर गया।

बहरहाल मृतक के रिश्तेदार की शिकायत पर रावनवाड़ी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला धारा 174 के तहत पंजीबद्ध किया है आगे की जांच पुलिस निरीक्षक सचिन वांगड़े के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार वरखड़े कर रहे हैं।

इस घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.