Published On : Tue, Mar 22nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: जल संरक्षण का अलख जगाने , जागरूकता रैली निकली

Advertisement

पानी प्राकृतिक धरोहर है , बूंद बूंद नहीं बचाएंगे तो बूंद बूंद को तरस जाएंगे

गोंदिया। जल संचयन के साथ ही जीवन में जल के महत्व को समझाने के उद्देश्य से गोंदिया सिंचाई विभाग द्वारा 16 से 22 मार्च के दरमियान जल जागृति सप्ताह मनाया जा रहा है, इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी लिए जा रहे है। इसी श्रृंखला में सोमवार 21 मार्च के सुबह गोंदिया सिंचाई विभाग द्वारा रैली निकाली गई। जागरूकता प्रभात रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी नयना गुंडे के हस्ते किया गया इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते कहा-जल ही जीवन का आधार है , इसे व्यर्थ ना करें।वर्तमान में वर्षा जल को संरक्षित करना भी जरूरी है जिससे निरंतर घटते भूजल स्तर में व्यापक सुधार होगा।

इस अवसर पर सिंचाई विभाग की कार्यकारी अभियंता सोनाली सोनुले, बाघ इटियाडोह विभाग के कार्यकारी अभियंता राजीव कुर्‍हेकर, जि.प. के कार्यकारी अभियंता सत्यजीत राऊत, उप कार्यकारी अभियंता शिखा पिपलेवार, अमृतराज पाटिल आदि उपस्थित थे।

विद्यार्थीयों ने स्लोगन के जरिए दिया पानी बचाने का संदेश

Advertisement

जन जागरूकता रैली शहर के नेहरू चौक से होते हुए गोरेलाल चौक, गांधी प्रतिमा, जयस्तंभ चौक से वापस नेहरू चौक पहुंची जहां समापन हुआ, इस दौरान हाथों में स्कूली विद्यार्थियों ने बैनर व तख्तियां लेकर बूंद बूंद नहीं बचाएंगे तो बूंद बूंद को तरस जाएंगे…. जल है तो कल है के द्वारा जल के महत्व को बताया वहीं पानी प्राकृतिक धरोहर इसे संजोकर नहीं रखेंगे तो आने वाला भविष्य अंधकार में होगा , इसलिए यह हमारे लिए कुदरत की देन है लिहाज़ा जल संचय जरूरी है इस प्रकार पानी बचाने का संदेश दिया गया।

तालाबों के जिले में जल की कमी चिंता का सबब

गौरतलब है कि गोंदिया को तालाबों का जिला कहा जाता है बावजूद इसके सबमर्सिबल पंप का प्रचलन कृषि क्षेत्र में भी बढ़ने से भूमिगत जल के दोहन में व्यापक वृद्धि हुई है जिससे धरती की ऊपरी सतही की नमी समाप्त हो चली है अगर वर्षा जल संरक्षण के लिए कोई उचित और कारगर प्रयास नहीं किए गए तो जल संकट उत्पन्न हो जाएगा।

इस रैली में गोंदिया सिंचाई विभाग ,बाघ इटियाडोह विभाग , पाटबंधारे विभाग, जल प्राधिकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित वृक्षधारा फाऊंडेशन, हिरवल बहु. संस्था, सशक्त नारी संगठन, युवा पर्व सुपर वूमेन, नागरा स्वामी, विवेकानंद युवा संगठन बेरडीपार, छत्रपति शिवाजी महाराज युवा संगठन बेरडीपार, जेसीआई गोंदिया सेंट्रल, महावीर मारवाड़ी प्राइमरी शाला, महावीर मारवाड़ी हाईस्कूल, गर्ल्स हाईस्कूल, गुरूनानक शाला आदि विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिती दर्शायी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.