Published On : Thu, Sep 21st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: जैन मंदिर से चोरी गई अष्टधातु की मूर्ति बरामद , पुलिस ने मूल मालिकों को सौंपा वापस

पुलिस ने अविलंब छानबीन करते सीसीटीवी फुटेज़ खंगाले , 2 घंटे के भीतर पकड़ में आया चोर , पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता
Advertisement

गोंदिया: गोरेलाल चौक स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर के अंदर से श्री आदिनाथ भगवान की अष्टधातु की प्रतिमा चोरी का खुलासा 2 घंटे के भीतर करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जे से मूर्ति बरामद करते हुए शहर थाना परिसर में जैन समाज बंधुओ को सुरक्षित सौंप दी गई ।

दरअसल बुधवार 20 सितंबर को नियमित समय पर पूजा पाठ करने आए एक श्रद्धालु की नज़र जब श्री आदिनाथ भगवान की पीतल जैसी अष्टधातु की मूर्ति पर गई तो वह नदारद दिखाई दी , जिस पर सूचना मंदिर ट्रस्ट कमेटी को दी गई तथा पदाधिकारीगण ने पुलिस अफसरों को मामले से अवगत कराते मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज़ खंगाले , इसी दौरान एक्टिवा दुपहिया पर सवार होकर मंदिर तक आया अज्ञात चोर खुफिया कैमरे में दिखाई दिया।

पर्यूषण पर्व के दौरान मंदिर से मूर्ति चोरी हो जाने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया लिहाज़ा पुलिस ने अविलंब छानबीन शुरू करते उक्त एक्टिवा वाहन के नंबर प्लेट के जरिए आरोपी के नाम और एड्रेस को ट्रेस करते हुए पुलिस आरोपी के घर तक जा पहुंची तथा महज़ 2 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को मूर्ति समेत गिरफ्तार कर लिया जिसे पुलिस की एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

इस पूरी कार्यवाही में जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले , शहर थाना प्रभारी चंद्रकांत सूर्यवंशी सहित समाज अध्यक्ष संजय जैन, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन , ट्रस्टी हिरेश जैन, देवेंद्र अजमेरा, बसंत जैन, राजकुमार जैन, अमित जैन, निखिल जैन, संकेत जैन, संकल्प जैन, जिंकी जैन आदि का प्रयास सराहनीय रहा।

Advertisement

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.