Published On : Thu, Apr 9th, 2020

गोंदिया:एसपी कार्यालय में सैनिटाइजर कैबिन की व्यवस्था शुरू

Advertisement

गोंदिया: वर्तमान में विश्‍व सहित संपूर्ण देश में फैल चुका कोरोना वायरस अब महाराष्ट्र राज्य में तेजी से बढ़ता जा रहा है।

गोंदिया जिले में इस संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित पुलिस विभाग भी दिन रात एक कर नागिरकों की सुरक्षा व बचाव के लिए अपनी डियुटी में लगे है। एैसे में खतरनाक संक्रमण से बचाव के तौर पर इन पुलिस जवानों की सुरक्षा को मुद्देनजर रखते हुए मोबाइल सैनिटाइजर वैन के बाद अब जिला पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे की संकल्पना से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर सेनिटाइजर कैबिन (टेंट) की व्यवस्था की गई है।

अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाले अधिकारी, कर्मचारी, मंत्रालयीन कर्मचारियों को प्रवेश द्वार पर सैनिटाइटर कैबिन (तम्बू) में सेनिटाइज होने के बाद ही भीतर प्रवेश दिया जा रहा है।

Advertisement

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अतिरिक्त अप्पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवरी, ४ उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय, १६ पुलिस स्टेशनों तथा पुलिस मुख्यालय गोंदिया में भी सेनिटाइजर्स रूम (टेंट) की व्यवस्था की जा रही है।

सेनिटाइजर रूम से अब निश्‍चित तौर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव में मदद मिलेगी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.