Published On : Thu, Jun 3rd, 2021

गोंदिया: कृषि बाजार समितियों को मिले रासायनिक खाद एवं बिजाई के धान बिक्री का अधिकार

Advertisement

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र , खाद की कालाबाजारी थमेगी, कृषि मंडी की आर्थिक परिस्थिति में होगा सुधार

गोंदिया । कृषि उत्पन्न बाजार समितीयां सतत किसानों के हित में कार्य कर सेवा दे रही है तथा समितीयों के मार्केट यार्ड में प्रतिदिन कृषि माल खरेदी – विकी करने हेतु किसानों का अवागमन होता है ।

किसानों के कृषि माल को उचित मुल्य प्रदान कर , किसानो को सुविधायें प्रदान कराने हेतु बाजार समितीयां सेवार्य प्रदान कर रही , कृषि समिती में काफी मात्रा में कर्मचारी कार्यरत है वैसे ही बाजार समितीयों के मालकियत में काफी मात्रा में गोडाउन उपलब्ध है जिसमे रासायनिक खत व बिजायी के धान संग्रह करने हेतु गोडाउन तथा वाटप करने हेतु कमरा उपलब्ध है ।

Advertisement

किसान भाईयों को शासन दर से रायासनिक खाद व बिजायी के धान उचित मुल्य में देय की जा सकती है एवम् होनेवाली खाद की काला बाजारी को रोका जा सकता है

तदहेतु गोंदिया कृषि उत्पन्न समिति संचालक सुरेशकुमार अग्रवाल व्दारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पालकमंत्री नवाब मालिक, एंवम सहकार मंत्री को पत्र प्रेषित कर निवेदन किया गया है कि , कृषि उत्पन्न बाजार समिती गोंदिया को एंवम समस्त बाजार समितीयों को रासायनिक खाद एवम् बिजायी के धान विक्री करने के अधिकार देय करें जिससे बाजार समिती किसान हित में कार्य कर करेगी तथा बाजार समितीयों के आर्थीक परिस्थिती में सुधार हो सकेगा ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.