Published On : Mon, Sep 13th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: झगड़े की शिकायत थाने में करने पर , युवक की हत्या

Advertisement

बीच रास्ते केले के झाड़ रखे थे , झाड़ हटाने को लेकर हुआ विवाद

गोंदिया। जिले के गोरेगांव थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम हेटी / पालेवाड़ा यहां आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है।दरअसल आने-जाने के रास्ते पर केले के झाड़ काटकर पड़ोस में रहने वाले ओंकार (55) तथा कृष्णा (25 ) ने शुक्रवार 10 सितंबर की शाम को रखे थे।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिसपर फिर्यादी वैभव करंडे नामक युवक ने उनसे उक्त झाड़ बीच रास्ते से हटाकर बाजू में रखने को कहा लेकिन आरोपीयों ने मना कर दिया जिसपर फिर्यादी यह स्वंय झाड़ हटाने लगा, इससे आवेशित होकर दोनों आरोपियों ने फिर्यादी के सिर पर वार करते हुए उसे जख्मी कर दिया।
इस झगड़े और मारपीट की घटना के संदर्भ में 11 सितंबर को फरियादी वैभव करंडे (23, ग्राम हेटी/ पालेवाड़ा ) द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ गोरेगांव थाने में धारा 324, 34 का जुर्म दर्ज कराया गया था ।

इसी बात से खुन्नस खाए आरोपी ओमकार ने रविवार 12 सितंबर के रात 10 बजे के दरमियान मौका पाकर कुल्हाड़ी से वैभव के कनपटी पर वार कर दिया , अत्यधिक रक्तस्राव के चलते हालात चिंताजनक होने से उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव थाने के पुलिस निरीक्षक म्हेत्रे तथा सहायक पुलिस निरीक्षक गोसावी यह घटनास्थल को भेंट देने पहुंचे।
बहरहाल इस प्रकरण के संदर्भ में गोरेगांव पुलिस ने फरियादी सुनील करंडे ( 55 , ग्राम हेटी/ पालीवाड़ा ) की शिकायत पर आरोपी ओमकार के खिलाफ धारा 302 हत्या का जुर्म दर्ज किया है , प्रकरण की जांच पुलिस उप निरीक्षक जाधव कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.