Published On : Tue, Nov 24th, 2020

गोंदिया: नशेड़ी पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंप , खुदकुशी कर ली

Advertisement

पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे देने से किया इंकार तो छिड़ी बहस


गोंदिया शराब पीने की लत रखने वाले लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं इसी की एक बानगी देवरी तहसील के चिचगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मसूरभाड़ा में सामने आई है ,

प्राप्त जानकारी अनुसार दारू की बोतल खरीदने के लिए पत्नी किसनाबाई से नशेड़ी पति भैयालाल में पैसे मांगे , नहीं देने पर पत्नी के पेट में चाकू घोंप उसे जान से मारने का प्रयत्न किया। इसी दौरान नशे में टून्न भैयालाल ने खुद के शरीर पर भी चाकू से सपा सपा वार करने शुरू कर दिए नतीजतन अत्यधिक रक्तस्त्राव की वजह से उसकी मृत्यु हो गई वहीं गंभीर जख्मी अवस्था में किसनाबाई को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है ।
पुलिस ने गंभीर जख्मी महिला का बयान दर्ज कर मृतक आरोपी पति भैयालाल के खिलाफ 23 नवंबर को धारा 307 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर प्रकरण की तफ्तीश में जुट गई है।

ग्राम वासियों के मुताबिक मृतक भैयालाल व्यसन की लत से ग्रस्त था और दिन भर नशे की हालत में घूमता रहता था , पत्नी किसनाबाई बार-बार शराब पीने के लिए उसे मना करती थी लेकिन वह मानता नहीं था।

घटना 22 नवंबर के 3 बजे के आस-पास घटी , पति को शराब पीने को पैसे देने से पत्नी ने मना कर दिया जिससे भैयालाल आक्रोशित हो उठा तथा मकान के रसोईघर से धारदार चाकू उठा लाया और खुन्नस के चलते किसनाबाई के पेट में चाकू घोंप उसे जान से मारने का प्रयत्न किया तत्पश्चात नशे की अवस्था में खुद के शरीर पर भी सपा सप वार करते अपनी एक इहलीला समाप्त कर ली ।

Advertisement

मामले की जांच चिचगढ़ थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक तवाड़े कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.