Published On : Sat, May 22nd, 2021

गोंदिया: पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत

Advertisement

क्या डर के मारे हार्ट अटैक से हुई मौत ? जांच शुरू

गोंदिया: जिले के आमगांव थाने में चोरी के आरोपी युवक की शनिवार 22 मई तड़के पुलिस हिरासत में मौत हो गई जिसको लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस का कहना है अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद आरोपी को भयंकर पसीना और फीट जैसा आ रहा था संभवत हृदयाघात की वजह से उसकी मौत हुई , हालांकि मामला संवेदनशील होने की वजह से मजिस्ट्रेट जांच के आदेश हो सकते हैं और मेडिकल बोर्ड के जरिए मृतक आरोपी का पोस्टमार्टम कराया जा सकता है ? ताकि मौत के कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हो सके।
गौरतलब है कि लोकल क्राइम ब्रांच टीम ने जिला परिषद के दो स्कूलों से शैक्षणिक इलेक्ट्रॉनिक साहित्य चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक विधि संघर्ष किशोर सहित कुल 4 आरोपियों को डिटेन किया था , इस प्रकरण में नाबालिग को घर पर छुड़वा दिए जाने के बाद 3 आरोपियों को एलसीबी टीम ने 20 मई के रात 10:00 से 10:30 के बीच आमगांव पुलिस के सुपुर्द किया था।
नियमानुसार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद लॉकअप में डालने से पहले आमगांव पुलिस ने उनका रूटीन मेडिकल चेक अप करवाया होगा ? तथा 21 मई को कोर्ट में पेश करने से पहले भी मेडिकल चेकअप करवाया ही होगा ?

लॉकअप में तबीयत बिगड़ी , अस्पताल में हुई मौत- थानेदार चौहान

Advertisement

हमने पुलिस कस्टोडियल डेथ के इस प्रकरण पर आमगांव के थाना प्रभारी सुभाष चौहान से बात की उन्होंने नागपुर टुडे को जानकारी देते बताया- मृतक आरोपी का नाम राजकुमार अभय कुमार (30 निवासी कुम्भारटोली- आमगांव ) है यह कस्टडी रिमांड में था , उसका 2 दिन का 23 मई तक पुलिस रिमांड था ।
आज शनिवार 22 मई तड़के 5 से 5:15 बजे के आसपास उसको काफी पसीना आ रहा था फीट (मिर्गी ) जैसा हो रहा था।
लॉकअप रूम की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने उसे फीट जैसा आते देखा तो अपने जो ड्यूटी पर पुलिस अधिकारी थे उसे बताया , पुलिस ऑफिसर ने तुरंत उसको हॉस्पिटलाइज किया , आमगांव ग्रामीण अस्पताल में उसकी तत्काल मृत्यु हो गई।

क्या घटित प्रकरण के वक्त आमगांव थाने के लॉकअप में तीन ही आरोपी बंद थे या कोई और भी था ? इस सवाल का जवाब देते थाना प्रभारी सुभाष चौहान ने बताया-आमगांव थाना पुलिस कस्टडी में लॉकअप के अंदर 3 जिला परिषद स्कूल से साहित्य चोरी केस के आरोपी और 85 (1) शराबबंदी केस मैं बंदी एक आरोपी , ऐसे कुल 4 आरोपी लॉकअप में थे , मृतक आरोपी युवक के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है , पीएम रिपोर्ट में ही मौत के कारण का पता चलेगा।
बहरहाल प्रकरण की जांच के संदर्भ में जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं , आमगांव में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

– रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.