Published On : Tue, Aug 2nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: मोक्षधाम के महाकाल मंदिर में किन्नरों के हस्ते अभिषेक और महाआरती

Advertisement

किन्नरों ने नाच गाकर भगवान शिव का लिया आशीर्वाद, हजारों की संख्या में लोग उमड़े

गोंदिया: किन्नरों में भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था देखने को मिली , यहां सावन के तीसरे सोमवार को मोक्षधाम परिसर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच रुद्राभिषेक महा आरती में शामिल होने किन्नर समाज की मुखिया निशा नायक मौसी के अगुवाई में 9 सदस्यीय समूह पहुंचा।

जय श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक लोकेश कल्लू यादव की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम अवसर पर मंदिर परिसर में विराजमान ज्योतिर्लिंग महाकाल का श्रृंगार फूलों से किया गया , मान्यता है कि श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टों से तुरंत मुक्ति मिलती है साथ ही व्रत रखने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है यही वजह है कि सावन माह में शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई देती हैं ।

प्रतीकात्मक शिव बारात निकली , भक्ति में सराबोर किन्नरों ने लगाए ठुमके

Advertisement

भगवान शिव की भक्ति में सराबोर किन्नरों ने मोक्ष धाम परिसर से भ्रमण हेतु निकली शिवजी की बारात में खूब नृत्य किया उसे देखने के लिए हजारों की भीड़ लगी रही उल्लेखनीय है कि नृत्य तथा गायन विद्या में किन्नरों को निपुण माना जाता है।

महाकाल मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ प्रतीकात्मक बारात निकाली गई। नंदी पर सवार होकर शिवजी निकले इस दौरान किन्नर समूह की निशा मौसी , रिया , ज़ोया , बेबी , दुर्गा , रूपलता , बरखा , मनोरमा , पम्मी आदि ने नाच गाकर भगवान शिव जी का आशीर्वाद लिया वहीं भारी संख्या में उपस्थित जनमानस ने भी भगवान शिव की स्तुति करते महा आरती में भागीदारी की। निश्चित रूप से ऐसे आयोजन किन्नर समाज के प्रति भी सहानुभूति और आदर की अभिव्यक्ति प्रकट करते हैं ताकि वे भी समाज के मुख्यधारा से जुड़ कर सम्माननीय जीवन व्यतीत कर सकें।

इस मौके पर जय श्री महाकाल सेवा समिति के पदाधिकारी लोकेश कल्लू यादव , विशाल ठाकुर, मुकेश वतवानी , अमित यादव , गोपाल शर्मा , निशांत मिश्रा , राहुल बंजारी , ऋतिक बरबटे, दीपक सिक्का , हर्षल पवार , निखिल बरबटे, अजय यादव , विशाल साहू , छगन यादव , ज्वाला तुरकर , निलेश फुलबांधे, गुलशन यादव , मुकेश पाचे , रौनक यादव , अक्की सचदेव , मुजीब बेग , योगेश यादव , रोहित कनौजिया , मयूर माधवानी , योगेश खत्री , महेंद्र अगड़े , राजू कनौजिया , श्याम बुलाखे , भरत गणवीर , ज्ञानी पिथोड़े सहित श्री महाकाल महिला सेवा समिति की स्वाति यादव, जयश्री गौतम , प्रीति यादव, मोनिका कनौजिया , रिंकी यादव , पूनम ठाकुर, भूमि वतवानी , कीर्ति आहूजा , गौरी यादव , नीलम यादव , भारती गावंडे , रीना कोसरे , प्रिया सिक्का , ज्योति शमशेरे , भावना यादव तथा मोक्ष धाम सेवा समिती के भीकम शर्मा, रोशन जयसवाल , देवेश मिश्रा,अंकित कुलकर्णी,हरीश अग्रवाल सचिन चोरसिया, पुष्पक जसानी, महेश मिश्रा, उमराव उदापूरे, अमित झा, सुनील तिवारी, बंडू सातव, किशोर सोनवाने, छोटु डोहरे, दिलीप कुंगवानी, तोलाराम मनकानी, संतोष चावके, बंटी कोडवानी, भूषण गिऱ्हे, गणेश जांगजोड, दिनेश द्विवेदी, श्रीराम वाखले, समरीत नशीने, प्रकाश रक्सेल, आदित्य ठवकर, लखन सुरणकर, कृष्णा फुंडे, शैलेश गर्ग, हरेश सुरणकर, पीयूष रक्सेल, बबलू बावने, मृणाल जांगड़े, कैलाश तावाड़े, कृष्णकांत बिसेन, योगेंद्र सोलंकी आदि उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.