Published On : Mon, Dec 8th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: दुपट्टा- डोरी और ” साइलेंट अटैक ” मौत की कहानी में बड़ा फर्जीवाड़ा ?

गले के निशान बने मौत की असली कहानी की चाबी , हार्ट अटैक के थ्योरी पर सवाल , जांच शुरू
Advertisement

गोंदिया। शहर के गणेशनगर में स्वागत लॉन निकट स्थित गणेश अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-301 में शनिवार तड़के एक 28 वर्षीय नवविवाहिता की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। मामला सामने आते ही सवालों की बौछार शुरू हो गई- क्या यह “साइलेंट हार्ट अटैक” था, या गला दबाकर की गई एक सुनियोजित हत्या ? मृतिका की पहचान सरिता पराग अग्रवाल (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी शादी जून 2023 में गोंदिया निवासी पराग रमन अग्रवाल से हुई थी इस दंपती की एक 14 से 15 महीने की मासूम बेटी भी है जो अब सिर से मां का साया उठ जाने के बाद यतीम हो गई है।

मृतका के परिवार वालों के अनुसार, घटना की सूचना मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे दी गई, जब पति पराग की ओर से फोन कर बताया गया कि सरिता की मौत “साइलेंट हार्ट अटैक” से हो गई। लेकिन जब छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से मृतका के भाई प्रदीप कुमार गुप्ता सुबह लगभग 9:30 बजे मौके पर पहुंचे, तो जो तस्वीर सामने आई, उसने पूरे मामले की दिशा बदल दी।

सच कहां खत्म , शक कहां शुरू ,मौके पर क्या दिखा ?

मृतका का शव हॉल में जमीन पर पड़ा था , सिर का दुपट्टा गले तक लिपटा हुआ था ,शरीर को चादर से ढंका गया था। दुपट्टा हटाने पर शव के गले में डोरी (रस्सी) जैसे गहरे खून रिसने जैसे निशान दिखाई दिए संदेह निर्माण होने पर मायके वालों ने शव से कंबल हटाए तो पीठ और कमर पर चोट के निशान भी दिखे , इन हालात को देखकर परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार कर दिया और गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई।

Advertisement

भाई पहुंचा थाने , परिजनों का दावा , हादसा नहीं हत्या

मृतिका के भाई प्रदीप गुप्ता शहर थाना कोतवाली पहुंचा , पुलिस को दिए बयान में कहा कि- उनकी बहन शादी के बाद से ही ससुराल में पैसों की मांग को लेकर परेशान थी और अक्सर फोन पर उत्पीड़न की बात करती थी।
उन्होंने पति पराग, सास श्रद्धा और ननद पूर्वा पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।फिलहाल गोंदिया सिटी पुलिस ने इस मामले को “आकस्मिक मृत्यु” के रूप में दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर खुलेंगी परतें

सबसे बड़ा सवाल अगर मौत “साइलेंट हार्ट अटैक” से हुई, तो गले पर डोरी के निशान कैसे ? और खून निकलने तथा शरीर पर चोट के निशान क्यों? शव को क्यों ढंका गया ? अब पूरा शहर एक ही सवाल पूछ रहा है- यह एक सामान्य मौत है या भीतर ही भीतर रची गई खामोश साजिश ?
अब मामला पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिका है
जैसे ही पीएम रिपोर्ट आएगी, पूरे मामले से पर्दा उठ सकता है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.