गोंदिया। महाराष्ट्र राइफल एसोसिएशन द्वारा मुंबई में आयोजित कैप्टन झझीकल राज्य स्तरीय राइफल प्रतियोगिता के मुकाबलों में गोंदिया के 5 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का परिचय दिया है।
Featured Products
इस स्पर्धा में गोंदिया जिले के पुलिसकर्मियों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर प्री -नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया है यह
शानदार प्रदर्शन निशानेबाजों की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है ।
मुख्य आकर्षणों में सुजल आदित्य अग्रवाल ने 50 मीटर प्रोन और 50 मीटर थ्रो पोजीशन मैं शानदार प्रदर्शन किया और उनका चयन किया गया। उसी प्रकार भूषण नैलेश शेंडे का 10 मीटर रायफल मुकाबले में चयन हुआ है। मोहीत रामप्रसाद माने का 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में चयन और जुनैरा जावेद सुभेदार का 10 मीटर पिस्टल में चयन तथा ओजल मनोज चुटे का 10 मीटर पिस्टल शूटिंग रेंज मुकाबले में चयन हुआ है।
गौरतलब है कि इन सभी खिलाड़ियों को गोंदिया जिला पुलिस कल्याण निधि से संचालित कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस मुख्यालय, कारंजा यहां पुलिस हवलदार नैलेश शेंडे द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिलाधिकारी, गोंदिया (भा.प्र.से.) प्रजीत नायर एवं गोंदिया जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में सटीक निशानेबाजी से उल्लेखनीय सफलता हासिल करने की कामना की हैं ।
रवि आर्य









