Published On : Thu, Jul 2nd, 2020

गोंदिया: 4 को निगल गया , मौत का कुआं

Advertisement

विषैली गैस रिसाव के चपेट में आकर ली जलसमाधि

गोंदिया: सालेकसा थाना अंतर्गत आने वाले आमगांव तहसील के ग्राम पानगांव में आज 2 जुलाई गुरुवार सुबह 9:30 बजे घटित हृदय विदारक घटना से समूचा गांव शोक में डूब चुका है । भंडारकर परिवार के खेत में स्थित कुएं में लगी मोटर खराब हो गई।

उस मोटर का फुटबॉल बदलने और उसे दुरुस्त करने के लिए कुएं में लगी लोह रिंग के सहारे एक युवा किसान- झनकलाल आत्माराम भंडारकर (36) कुएं में उतरा इसी दौरान वह नीचे जा गिरा , जैसे ही पिता- आत्माराम उरकुडा भंडारकर (65) ने कुएं से छपाक की जोरदार आवाज सुनी वह बिना सोचे समझे बेटे को निकालने में जुट गया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जैसे ही वह कुछ फिट तक नीचे गया वह भी मूर्छित होकर भीतर जा समाया।

पिता और भाई को कुएं में गिरा देख परिवार का एक और सदस्य- राजू भैयालाल भंडारकर (36) कुएं में उतरा वह भी गश खाकर भीतर जा गिरा।
यह नजारा देख पड़ोस में रहने वाला एक उत्साही युवक- धनराज लक्ष्मण गायधने (45)

Advertisement


इन तीनों को बचाने के उद्देश्य से कुएं में उतर गया और वह भी जहरीली गैस रिसाव के चपेट में आ गया तथा मूर्छित होकर पानी के भीतर जा समाया।

इस दौरान बाहर खड़े लोगों को माजरा समझते देर नहीं लगी उन्होंने घटना की जानकारी सालेकसा थाने तथा दमकल विभाग को दी ।
गौरतलब है कि खेत में बड़े पैमाने पर रासायनिक खाद के इस्तेमाल की वजह से कुएं के भीतर एसिड वाटर का लेवल बढ़ जाता है और कुएं का नियमित इस्तेमाल न किया जाए तो co2 कार्बन गैस व मिथिल गैस का मिश्रण, जहरीली गैस निर्माण करता है इसी के चलते एक दूजे को बचाने की चेष्टा करते हुए 4 लोगों ने जल समाधि ले ली।

चूना, पुट्टी, ब्लीचिंग पाउडर से बनी कुएं में जहरीली गैस

हमने सालेकसा थाना प्रभारी राजकुमार डुणगे से बात की- उन्होंने घटना की पुष्टि करते जानकारी दी कि- 4 लोगों के जहरीले गैस के रिसाव के चपेट में आकर कुएं में गिरने से मृत्यु हो चुकी है जिन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों का समावेश है, दरअसल इस परिवार ने आज ही सुबह सवेरे कुएं में चूना , पुट्टी , ब्लीचिंग पाउडर डाला था उससे गैस निर्मित हुई और कुएं के भीतर ऑक्सीजन की कमी हो गई इस दौरान कुएं की मोटर चालू नहीं हो रही थी उसका फुटबॉल दुरुस्त करने बेटा गया तो भीतर गिरा और तड़पता रहा तो पिताजी नीचे उतरे , वह भी गैस की चपेट में आ गए इस तरह एक दूसरे को बचाने के प्रयास में 4 की मृत्यु हो गई।

बहरहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और शवों को निकालकर स्पॉट पंचनामा करने की कार्रवाई में जुटी है ।
इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्राम पानगांव में शोक की लहर व्याप्त है ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.