Published On : Sat, Apr 4th, 2020

गोंदिया: 3 देशी शराब भट्टीयां ध्वस्त

Advertisement

85650 का माल बरामद , 4 गिरफ्तार , 1फरार

गोंदिया : शहर के आसपास लगे ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से देसी शराब बनाने की भटटीयां चल रही है।

यहां महुआ फूल को कई दिनों तक भिगोकर रखने के बाद इस सड़े हुए महुआ फूल से घटिया किस्म की शराब तैयार की जाती है जिसके सेवन से गांव के कई लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है, इस बात की पुख्ता जानकारी खबरी से मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे के मार्गदर्शन में उपविभागीय पोलीस अधिकारी जगदीश पांडेय यह सदलबल 3 अप्रैल के शाम 6 बजे ग्राम आसोली पहुंचे तथा उन्होंने देखा कि खेत में दो लोग अवैध रूप से देसी शराब बनाने का कारखाना चला रहे हैं ,पुलिस ने ललकारा तो शिवम चंद्रभान गणवीर ( 50, आसोली) यह अंधेरे का लाभ उठाकर पुलिस को चकमा देते हुए जंगल मार्ग से भागने में कामयाब रहा , मौके पर मौजूद खेत मालक प्रदीप उर्फ मोटू गणवीर (26, असोली) इसे पुलिस से धर दबोचा ।

परिसर की तलाशी लेने पर सफेद रंग की सिंटेक्स टंकीयों में शराब बनाने के उद्देश्य से रखा गया 880 किलो महुआ फूल (कीमत 48000) तथा 40 लीटर तैयार हाथ भट्टी शराब (कीमत 4000) और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला अन्य साहित्य इस प्रकार कुल 73,650 रुपए का माल पुलिस ने हस्तगत करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध गोंदिया ग्रामीण थाने में धारा 65 (अ )(ब)(ड) (फ) महाराष्ट्र दारूबंदी कायदा का जुर्म दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस टीम ने दूसरी छापामार कार्रवाई आसोली गांव के टोले पर स्थित एक मकान पर की। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के 3 ड्रम में रखा गया 60 किलो महुआ फूल ( कीमत 3600 ) एक प्लास्टिक के सिंटेक्स टंकी में रखा गया 30 किलो महुआ फूल (कीमत 1800 ) तथा तीन प्लास्टिक के खाली ड्रम (कीमत 2100 ) प्लास्टिक की खाली टंकी ( कीमत 1200 ) इस तरह कुल 8700 का माल बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी रणवीर रोशन डोंगरे (26, आसोली )के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया है‌ ।

तीसरी कार्रवाई पुलिस ने एक महिला के मकान पर की तथा तलाशी के दौरान प्लास्टिक के 3 ड्रम मे रखा 60 किलो महुआ फुल ( कीमत 1800 ) शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला साहित्य कीमत 1500 , इस तरह 3300 का माल हस्तगत करते हुए पुलिस ने अवैध शराब भट्टी चलाने के जुर्म में महिला और उसके साथीदार मिनेश नागदेवे (25, आसोली ) के खिलाफ धारा 65 ( फ) का जुर्म दर्ज किया है । पुलिस टीम ने तीनों शराब भट्टीयों को ध्वस्त कर दिया ।

उक्त छापामार कार्रवाई में सहायक पुलिस निरीक्षक दिलीप कुंदोजवार , सहा. उप निरीक्षक रामलाल सार्वे , पुलिस नायक खेमराज बोधनकर , अशोक अंबरवाड़े, दुर्गाप्रसाद कनोजे , पुलिस सिपाही पृथ्वीराज चौहान , महिला सिपाही सपना कोटांगले , पुलिस वाहन चालक अशोक कावड़े ने हिस्सा लिया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.