Published On : Sat, Mar 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बीयर बार से लाखों की संपत्ति चुराने वाले 2 बदमाश धरे गए

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर पुलिस ने दबोचा , नकदी बरामद

गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव स्थित साईं सर्वेश्वर नामक बीयर बार को शराब के शौकीन चोरों ने 3 दिन पूर्व निशाना बनाया था तथा बार में रखी महंगी शराब की बोतलों के साथ काउंटर को तोड़कर पौने दो लाख का कैश और कंप्यूटर चोरी कर फरार हो गए थे।

पुलिस बार मालिक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच में जुटी तथा अपराधिक रिकॉर्ड के मुजरिमों की तलाश करते आखिरकार पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल असल मुजरिमों तक जा पहुंची।

इस प्रकरण में दीपक और सुशांत नामक दो बदमाशों को पुलिस ने वड़सा शहर से हिरासत में लेकर उनसे उड़ाई गई नकदी रकम सहित साहित्य बरामद करते न्यायालय में पेश किया जहां से कोर्ट ने 7 मार्च तक दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Advertisement

गौरतलब है कि, चोरी की वारदात 28 फरवरी के रात 10 बजे से 1 मार्च के सुबह दरमियान घटित हुई थी।

चोरों ने फिर्यादी राजाराम फुल्लेवार (46 रा. वार्ड क्र. 5 अर्जुनी मोरगांव) की साई सर्वेश्‍वर बार के लोहे के शटर व चैनल गेट का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश करते हुए काऊंटर से 1 लाख 73 हजार 575 रूपये नगद रकम, कम्प्युटर व शराब बोतलें सहित कुल 1 लाख 84 हजार 745 रूपये का माल उड़ा लिया था।

इस संदर्भ में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सुर्यवंशी के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ कदम की टीम तथा स्थानीय अपराध शाखा के सपोनि राहुल पाटिल, उपनिरीक्षक जीवन पाटिल ने जांच शुरू की।

घटनास्थल पर मिले सबूतों तथा सीटीसीवी फुटेज में कैद हुए आरोपियों के चेहरे तथा खुफिया तंत्र की जानकारी के आधार पर 2 आरोपियों तक पुलिस के हाथ पहुंचे और दीपक तथा सुशांत (रा. वड़सा जि. गडचिरोली) को हिरासत में लिया गया।

दोनों आरोपियों के पास से 1 लाख 5 हजार का माल जब्त कर उन्हें न्यायलय में पेश किया गया जहां से 7 मार्च तक दोनों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

उक्त कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी संकेत देवलेकर, पोनि चंद्रकांत सुर्यवंशी, युवराज हांडे के मार्गदर्शन में सपोनि कदम, राहुल पाटिल, उपनि. जीवन पाटिल, गोपाल कापगते, चंद्रकांत करपे, पोना प्रवीण बेहरे, रमेश सेलोकर, गौरीशंकर कोरे, श्रीकांत मेश्राम, पोसि मुरली पांडे सहित साइबर सेल के पोना दिक्षीत दमाहे द्वारा की गई।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.