Published On : Mon, Nov 25th, 2019

गोंदियाः २ ई-टिकट दलाल हत्थे चढ़े

Advertisement

टूर- ट्रैवल्स एजेंसियों की आड़ में चल रहा है ई-टिकट कालाबाजारी का गौरखधंधा

गोंदिया: रेलवे द्वारा आइआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों को ही ई-टकिट जारी करने की अनुमति दी गई है लेकिन जिले में इन दिनों आइआरसीटीसी की फर्जी आईडी और ई-मेल के जरिए ई-टिकट बनाने का फर्जीवाड़ा बड़े पैमाने पर हो रहा है।

इस गौरखधंधे से जुड़े ये एजेंट टिकट बुक कराने वाले यात्रियों से ट्रेनों की दूरी, उनकी वेटिंग लिस्ट, बुकिंग के आधार पर प्रति टिकट २०० रूपये से ५०० रूपये तक कमीशन वसूलते है।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ई-टिकट और तत्काल सेवा सुविधा के दुरूपयोग को रोकने के लिए आईआरसीटीसी की आड़ में अवैध रूप से ई-टिकट बनाने वाले दलालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है तथा जिले में अब तक ६-७ अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दलालों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

२ अड्डों पर दबिश, २२ ई-टिकट बरामद
खबरी से मिली पुख्ता जानकारी पर गोंदिया रेलवे आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक नंद बहादूर, उपनिरीक्षक एम.पी. राऊत, आर.बी. कोरचाम, खुफिया शाखा निरीक्षक एस. दत्ता, उपनिरीक्षक एस.एस. बघेल, प्रधान आरक्षक आर.सी. कटरे, एस.बी. मेश्राम, टास्क टीम के उपोनि विनेक मेश्राम की टीम २२ नवंबर शुक्रवार के दोपहर २.३० बजे आरपीएफ थाने से कुछ कदम दूरी पर स्थित राजलक्ष्मी कॉम्पलेक्स में चल रहे एस.आर. हालिडे नामक दुकान पर पहुंची तथा दुकान में रखे कम्प्यूटर सीपीयू की जांच की गई तो अवैध रूप से बनायी गई ३ नग रेलवे यात्रा ई-टिकट (कीमत ४९१२ रू) बरामद की गई। साथ ही मौके से डेल कम्पनी का कम्प्यूटर मॉनिटर, प्रिंटर, की-बोर्ड इस तरह २५ हजार का साहित्य बरामद करते हुए इस संबंध में आरोपी योगेश (४० रा. गजानन कॉलोनी) के खिलाफ अ.क्र. ३३२७/१९ की धारा १४३ रेल अधिनियम एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।

दुसरी कार्रवाई रेलवे टॉस्क टीम व स्टॉफ ने देशबंधु वार्ड के कुड़वा लाईन स्थित कनेक्टिंग इंडिया टूर एन्ड ट्रेवल्स नामक दुकान पर २३ नवबंर शनिवार ९.३० बजे की।

पुलिस टीम ने दुकान में रखे डेल कम्पनी के लैपटॉप को जब खंगाला तो उसमें ४ अलग-अलग फर्जी आईडी का उपयोग करते हुए अवैध रूप से बनायी गई १९ ई-टिकट जो जनरल व तत्काल टिकट के रूप में थी जिनका मुल्य ६१ हजार २२० रू. आंका गया है, यह बरामद किया।

आरोपी शुभम (२६) ने स्वीकार किया कि, वह ई-टिकटों की खरीद और बिक्री का अनाधिकृत व्यापार करता है। पंच गवाहों के समक्ष १९ जनरल व तत्काल ई-टिकट जब्त करते हुए एक लैपटॉप (कीमत २० हजार) के साथ कुल ८१,२२० रू. साहित्य बरामद करते हुए इस संबंध में उपरोक्त आरोपी के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट गोंदिया में अ.क्र. ३३२८/१९ की धारा १४३ रेल अधिनियम एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.