Published On : Sat, Sep 12th, 2020

गोंदिया: कार से 1200 बोतल शराब बरामद

Advertisement

2 लाख 62 हजार का माल जब्त , 3 नामजद

गोंदिया से बड़े पैमाने पर अवैध शराब की तस्करी पड़ोसी जिलों सहित इधर-उधर हो रही है । जिला पुलिस प्रशासन ने अब अवैध धंधेबाजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी के मार्गदर्शन में स्थानिक अपराध शाखा दल निरिक्षक रमेश गर्जे के नेतृत्व में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को एक वाहन में शराब की तस्करी किए जाने की पुख्ता जानकारी खबरी से मिली , इसी आधार पर 11 सितंबर के रात 22:20 बजे आमगांव से देवरी राज्य महामार्ग पर पुलिस ने जाल बिछाया और नाकाबंदी करते हुए वाहनों की तलाशी शुरू की इसी बीच तेलीटोला के निकट इंडिगो कार क्रमांक MH40 / KR- 5078 को रुकने का इशारा किया और जब कार की तलाशी ली गई तो सीट के बीचों बीच तथा डिक्की के अंदर 25 बक्से पॉपुलर ऑरेंज नामक देसी शराब नजर आई ।

प्रत्येक बॉक्स में 180ml भरे 48 देसी शराब के पव्वे थे इस तरह कुल 1200 बोतल शराब ( कीमत 62 हजार 400 रूपए ) तथा 2 लाख रुपए मूल्य का वाहन सहित कुल 2 लाख 62 हजार400 रुपए का माल बरामद किया ।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोपी वाहन चालक प्रेमलाल उर्फ राजू उईके ( 28 रा.सावली त.सालेकसा ) ने उक्त शराब सुशील तिराले ( 40 रा.साखरीटोला ) के मालकीयत की होने की बात कही तथा यह शराब सखरीटोला स्थित देसी शराब दुकान से तेजलाल कटरे (45 रा.घोन्सुला त.सालेकसा )के माध्यम से खरीदे जाने की जानकारी दी।

बहरहाल एलसीबी टीम के फरियादी पो. हवा राजेश बढ़े की शिकायत पर अब तीनों आरोपियों के खिलाफ सालेकसा थाने में महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम की धारा 65 (ई) 77 (अ ) भारतीय दंड विधान संहिता कलम 109 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है।

उक्त धरपकड़ कार्रवाई लोकल क्राइम ब्रांच ने निरीक्षक रमेश गर्जे के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक तेजेंद्र मेश्राम , आनंद बिचेवार, पुलिसकर्मी राजेश बढ़े,विजय राहंगडाले , लीलेंद्रसिंह बैस , विट्ठल ठाकरे , चेतन पटले , राज बंडीवार , रूपराम पटले , संजय हुड, विनोद गौतम द्वारा की गई । प्रकरण के आगे की जांच में पुलिस जुटी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.