Published On : Sat, Apr 27th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: 4 नाबालिग लफंगों ने किया 12 साल की बच्ची से गैंगरेप , फिर कर दी हत्या

Advertisement

गोंदिया । विवाह समारोह में शामिल होने आई आदिवासी समाज की 12 वर्षीय नाबालिक लड़की का अपहरण करते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने के मामले पर आज शनिवार 27 अप्रैल को आयोजित पत्र परिषद में जानकारी देते अप्पर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने कहा – चार लफंगों का उद्देश्य सेक्सुअल एक्टिविटी का था और दुष्कर्म के बाद उनके बीच पकड़े जाने की बात को लेकर आपसी कुछ विवाद हुआ और उन्होंने पत्थर से कुचलकर लड़की की हत्या कर दी।

मृत पिड़िता की उम्र 12 साल थी और वह आदिवासी आश्रम शाला में छठवीं कक्षा की छात्रा थी तथा इस बुरे काम को पड़ोस के ग्राम चिल्हाटी निवासी चार नाबालिक लड़कों ने अंजाम दिया , ये 4 विधि संघर्ष बालक आपस में दोस्त हैं और 12वीं पास है तथा अलग-अलग दुकानों में काम करते हैं इनमें से एक लड़की का बॉयफ्रेंड था , लड़की को बॉयफ्रेंड से मिलाने के बहाने बाइक पर बिठाकर उसे जंगल लाया गया था , पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 302 , 376 , 366 , 4 , 6 पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है।

एक लड़की चली गई तो क्या ? यह सोच बदलनी होगी

अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने कहा- ऐसी स्थिति में हम उम्मीद करते हैं कि जो भी गांव के लोग हैं वह हमको सहयोग करेंगे , क्योंकि जो अपराध हुआ है वह संगीन है।

Advertisement

एक लड़की चली गई तो क्या है ? यह सोच बदलनी होगी।
इस तरह के अपराध किसी एक के खिलाफ नहीं होते यह सोसायटी के अगेंस्ट होते हैं , तो यहां पर यह सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है कि इस पर पुलिस कुछ करेगी तो ही कुछ होगा ? इसमें अगर सोसायटी के लोग कॉर्पोरेट नहीं करेंगे तो पुलिस की भी एक लिमिटेशन होती है ।

इन्वेस्टिगेशन में हमारे पास जितने टूल्स हैं लोग हैं , उसी हिसाब से इन्वेस्टिगेशन कर सकते हैं , तो हम समाज तक यह मैसेज देना चाह रहे हैं कि जब भी ऐसा अफेंस हो तो हम उम्मीद करेंगे कि लोगों से बेहतर कॉरपोरेशन मिले।

इस प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में अड़चन ऐसी थी कि वहां जंगल में कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं था , नेटवर्क भी नहीं था और ग्रामीणों ने भी पुलिस को ज्यादा सहकार्य नहीं किया।

फरार आरोपियों की तलाश हेतु 6 टीम गठित की गई , 40 पुलिसकर्मीयों ने दिन-रात मेहनत करते इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया।
नाबालिक लड़की का अपहरण करते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने के मामले में अब तक हमने चार आरोपियों को ताबे में लिया है और उन्हें नागपुर के बाल सुधार गृह ( जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ) के लिए 17 मई तक भेजा है।

बता दें कि गोंदिया जिले के देवरी तहसील के चिचगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले गोठणपार में हुए यौन उत्पीड़न और निर्मम हत्या के मामले पर आक्रोश फैला हुआ है ।

बलात्कारियों के गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने निषेध प्रकट करते जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.