Published On : Mon, Apr 28th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: 10 गरीब विद्यार्थियों का विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा

विधायक राजकुमार बडोले फाउंडेशन की पहल , अब शिक्षा के बीच नहीं आड़े आएगी गरीबी, मिलेगी स्कॉलरशिप
Advertisement

गोंदिया। विदेश में पढ़ाई करने का सपना तो लाखों विद्यार्थी देखते हैं लेकिन पूरा हर किसी का नहीं हो पाता ? कारण विदेश के शीर्ष संस्थानों ( यूनिवर्सिटी ) में उच्च शिक्षा काफी ज्यादा महंगी है जिस वजह से एससी , एसटी , ओबीसी , जनरल , माइनॉरिटी के गरीब विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप हासिल करना जरूरी हो जाता है। अब इस काम को पूरा करने का जिम्मा विधायक राजकुमार बडोले फाउंडेशन ने उठाया है ।

विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज में गोंदिया जिले के 10 विद्यार्थियों के पढ़ाई करने का सपना पूरा होगा इसकी शुरुआतअब हो चुकी है ।
अब होनहार विद्यार्थी महाराष्ट्र सरकार से छात्रवृत्ति प्राप्त कर विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे इसके लिए गोंदिया जिले के सड़क तहसील स्थित आशीर्वाद लॉन में 27 अप्रैल रविवार को एक दिवसीय विदेशी शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में प्रसिद्ध व्याख्याता हेमंत सुटे सर और निर्वेध सुटे सर ने विद्यार्थियों एवं पालकों का मार्गदर्शन किया ।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सामाजिक न्याय मंत्री रहते हुए बडोले ने जगाया था अलख
बता दें विधायक एंव पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले ने मंत्री रहते हुए ओबीसी, एससी, एसटी, ओपन एंव अल्पसंख्यक छात्र भी दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज मे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके इस उद्देश्य से छात्रवृत्ति योजना शुरू की और अब तक हजारों छात्र इस योजना का लाभ उठा चुके है। पिछले वर्ष गोंदिया भंडारा जिले से 8 विद्यार्थियों ने जीआरई/ टीओईएफएल/आईईएलटीएस परीक्षा दी जो विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है।

Advertisement

इच्छुक विद्यार्थियों को सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा
सड़क अर्जुनी तहसील में आयोजित इस मार्गदर्शन शिविर में भाग लेने वाले तथा विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को 7 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यशाला में विदेश में रहने से लेकर आवास, हवाई जहाज की टिकट से लेकर वीजा तक और यहां तक की किस शिक्षा के लिए कौन सी परीक्षा देनी है यह सभी जानकारियां प्रदान की गईं और विद्यार्थियों ने भी संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष विधायक राजकुमार बडोले ने विश्‍वास व्यक्त किया कि इस वर्ष गोंदिया जिले से कम से कम 10 छात्र विदेशी छात्रवृत्ति के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे और उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाएंगे।

रवि आर्य

Advertisement
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews

आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews

कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi #FireNews #News

कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges