Published On : Sat, Jan 18th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: स्कूल बैग में छिपा रखा था 1.67 लाख का गांजा , 2 तस्कर धराए

Advertisement

गोंदिया। अलग-अलग हथकंडे अपना कर गांजा तस्करों ने गांजे की तस्करी शुरू कर दी हैं , लिहाज़ा गांजा की अवैध तस्करी पर लगाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं ?

पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए स्कूल बैग में गांजा भरकर रायपुर से गोंदिया के लिए रवाना हुए गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है उनके पास के स्कूल बैग से 8 किलो 325 ग्राम गांजा , कीमत 1 लाख 67 हजार 500 रूपए बरामद करते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजे के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है

पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर , रायपुर के रास्ते गोंदिया में गांजे की तस्करी

दरअसल खबरी से स्थानीय अपराध शाखा पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि , उड़ीसा से रायपुर होते हुए रेलमार्ग से गांजे की खेप गोंदिया लाई जा रही है
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आ गई और १७ जनवरी के दोपहर २.४० बजे गोंदिया से बालाघाट जाने वाले मार्ग पर मोर्चा संभाला इस बीच रैलटोली माल धक्का के पास हनुमान मंदिर के सामने एक नाबालिग सहित
२ युवकों को संदेह के आधार पर रोका गया।

Advertisement

पुलिस टीम ने दोनों युवकों से जब उनका नाम पूछा तो वे हड़बड़ाने लगे जिससे पुलिस का संदेह और गहरा हो गया जिसपर दोनों युवकों की पुलिस टीम ने अपने ताबे में लिया और उनके पास मौजूद नीले और ग्रे रंग के स्कूल बैग को जैसे ही खोला तो पुलिस के होश पाख़्ता हो गए

बैग के भीतर सेलोटेप से लिपटे ८ बंडल पाए गए

तलाशी के दौरान स्कूल बैग के भीतर से सेलो टेप से लिपटे 8 बंडल पाए गए , वेस्टन युक्त बंडल का जब पंचों के सामने गहनता से निरीक्षण किया गया तो उसमें अच्छी क्वालिटी का गांजा बरामद हुआ जिसका कुल वजन ८ किलो ३२५ ग्राम पाया गया।

बरामद गांजे का मूल्य 1 लाख 67 हजार 500 रुपए आंका गया है

अवैध बिक्री हेतु गांजा की खेप लाने वाले आरोपी देवेंद्र धनेश्वर बेहरा (48 वर्ष, निवासी कदलीमुंडा तहसील – किशोर नगर, जिला – अंगुल, राज्य – ओड़िशा ) तथा १७ वर्षीय विधिसंघर्ष बालक (निवासी महुलमुंडा साही, कदलीमुंडा पो. ठाणे, तालुका – किशोर नगर, जिला – अंगुल, राज्य – ओडिशा) के खिलाफ रामनगर थाने में फरियादी सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर की रिपोर्ट पर एन. डी. पी. एस. कायदा कलम 8 (क), 20, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
बहरहाल गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जब्त माल के साथ रामनगर पुलिस के हवाले किया गया है , आगे की कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही वरिष्ठों के निर्देशानुसार स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे, रामनगर थाने के पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे, सपोनि धीरज राजुरकर, पुलिस उपनिरी शरद सैदाणे, पोहवा राजू मिश्रा, महेश मेहर, नेवालाल भेलावे, भुवनलाल देशमुख, सुजीत हलमारे, संतोष केदार, दुर्गेश पाटिल, चापोशी- घनश्याम कुंभलवार , रामनगर थाने के पुलिस उप नि अमोल वाघमोड़े, राजेश भूरे, सुनील सिंह चौहान, सरोज घरडे, कपिल नागपुरे, श्याम फुंडे ने की है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.