Published On : Wed, Nov 9th, 2016

500-1000 के नोट बंद होने से चमका गोल्ड, 12 घंटे में 4 हजार रुपये तोला महंगा

Advertisement

goldकालाधन पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मंगलवार आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए हैं. इसके बाद सोने के दाम में उछाल आया है. मुंबई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 4000 रुपये का इजाफा हुआ है. सोने के नए रेट सुबह 11 बजे मार्केट खुलने के बाद आएंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का कालाधन 30 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जो जीडीपी का 20 फीसदी है. हालांकि, फिलहाल 16.6 लाख करोड़ कालाधन ही सर्कुलेशन में है. एक्सपर्ट की मानें, तो ये कालाधन ज्यादातर सोने या रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट के रूप में है. कालेधन पर 2012 में प्रकाशित वित्त मंत्रालय के श्वेत पत्र में यह कहा गया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में रियल एस्टेट कुल जीडीपी का 11 फीसदी शेयर करता है.

चुनावी खर्च पर भी पड़ेगा असर
एक्सपर्ट का कहना है कि मोदी सरकार का ये फैसला सोने और रियल एस्टेट ट्रांसएक्शन पर असर जरूर डालेगा. यूपी और पंजाब में चुनाव नजदीक हैं. कैंपेनिंग के लिए राजनीतिक पार्टियां खूब पैसा बहा रही हैं. माना जा रहा है कि मोदी सरकार का ये फैसला राजनीतिक पार्टियों के चुनाव में खर्च को भी प्रभावित करेगा.

9-10 नवंबर को काम नहीं करेंगे एटीएम
पीएम ने ऐलान किया कि 9 और 10 नवंबर को ATM काम नहीं करेंगे. 11 नवंबर की रात 12 बजे तक नागरिकों के लिए कुछ विशेष व्यवस्था की गई है. पीएम ने कहा कि 11 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक सभी सरकारी अस्पतालों में पुराने 500 के नोट भुगतान के लिए स्वीकार किए जाएंगे. इसी तरह 72 घंटों तक रेलवे के टिकट बुकिंग काउंटर, सरकारी बसों के टिकट बुकिंग काउंटर और हवाई अड्डों पर भी केवल टिकट खरीदने के लिए पुराने नोट मान्य होंगे. उन्होंने कहा कि आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है.

10 नवंबर से 2000 के नए नोट बाजार में
वहीं, पीएम के ऐलान के ठीक बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने मंगलवार को कहा कि 10 नवंबर से 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे. वित्तसचिव शक्तिकांत दास ने नए नोट की घोषणा करते हुए कहा कि आरबीआई 10 नवंबर से नए नोट जारी करेगी. दास ने कहा कि जो लोग नकदी बदलने के लिए आएंगे, बैंक उनके रिकॉर्ड रखेंगे.

Advertisement

ब्रेल लिपि के साथ आएंगे नए नोट
आरबीआई प्रमुख उरिजीत पटेल ने कहा कि नए नोट ब्रेल लिपि के साथ आएंगे. इससे दृष्टिहीनों को मदद मिलेगी. 2000 रुपये के नए नोटों के सर्कुलेशन पर आरबीआई नजर रखेगा. 24 नवंबर के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी. बाजार में तरलता की कमी नहीं आएगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.