Published On : Thu, Oct 3rd, 2019

गोधनी मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी

Advertisement

नागपुर : मंगलवार रात नागपुर के समीप एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे का राहत दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया. रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी पहुंचे.

हालांकि, इस घटना से रेल यातायात प्रभावित नहीं होने की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी एस.जी. राव ने दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे आयरन स्टील से लदी एक मालगाड़ी भिलाई से रवाना होकर गोधनी-कलमना कॉर्डलाइन से होते हुए इलाहाबाद जा रही थी.

इस दौरान मालगाड़ी पटरी से उतर गई. हालांकि, इससे रेल यातायात प्रभावित नहीं होने की जानकारी है. खबर लिखे जाने तक मालगाड़ी को पटरी पर लाने का काम जारी था.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.