Published On : Tue, Oct 29th, 2019

पटना, लखनऊ और गोवा के लिए नई उड़ान

Advertisement

File Pic

नागपुर: आरेंज सिटी से गोवा, लखनऊ और पटना के लिए नई उड़ान शुरु होने जा रही है. विंटर शेड्यूल में सस्ती विमान सेवा देने वाली एयरलाइन इंडिगो ने इन 2 रुट्स को शामिल किया है. डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन की वेबसाईट्स में जारी किए गए विंटर शेड्यूल में 27 अक्टूबर से 28 मार्च 2020 तक इन 3 रुट्स पर विमान की जानकारी दी गई है.

हालांकि एयरलाइंस की ओर से प्रत्यक्ष में अभी इन रुट्स पर विमान शुरु नहीं किए गए हैं. एयरलाइंस की वेबसाइट में भी इन रुट्स पर बुकिंग नहीं ली जा रही है. शेड्यूल में एयरलाइन ने भोपाल से नागपुर के लिए भी विमान शुरु किया है. इसकी भी बुकिंग अभी शुरु नहीं हुई. शेड्यूल के अनुसार नागपुर से गोवा के लिए विमान सुबह 5.20 बजे और दोपहर 5 बजे रवाना होगा.

गोवा से विमान सुबह 9.25 बजे और रात 7.30 बजे यहां पहुंचेगा. पटना के लिए विमान सुबह 10.20 बजे उड़ान भरेगा. गोवा और पटना के लिए सप्ताह में सभी दिन विमान संचालित किए जाएंगे. लखनऊ के लिए केवल शनिवार को विमान उड़ाया जाएगा. विमान यहां से दोपहर 2.45 बजे रवाना होगा. लखनऊ से विमान शाम 6 बजे यहां पहुंचेगा. भोपाल से विमान रोज रात 9.50 बजे यहां पहुंचेगा.

जल्द होगी शुरुआत
वरिष्ठ विमानतल निदेशक वी.एस. मुलेकर ने बताया कि विंटर शेड्यूल में यहां से कुछ नए विमान शुरु किए जा रहे है. जल्द ही इनका टाईम टेबल फाईनल कर शुरुआत की जाएगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.