Published On : Mon, Aug 27th, 2018

मेडिकल में 23000 मरीजों को देंगे दो-दो वस्त्र

Advertisement

नागपुर: मेडिकल कालेज अस्पताल में कई बार मरीजों को पुराने वस्त्र दिए जाने से उनकी हालत को देखते हुए अब लगभग 2,300 मरीजों को कम से कम 2 जोड़ी वस्त्र युवा झेप प्रतिष्ठान की ओर से मुहैया कराने का निर्णय लिए जाने की जानकारी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संदीप जोशी ने दी.

रविवार को प्रतिष्ठान द्वारा दीनदयाल रुग्ण प्रकल्प के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने वाली पुस्तिका का पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों विमोचन किया गया. मुख्य अतिथि डा. उपेन्द्र कोठेकर थे. प्रकल्प संचालक सुरेन्द्र पांडे और चरणदास वानखेडे भी उपस्थित थे.

जोशी ने कहा कि सामाचार पत्र में मरीजों के कपड़ों को लेकर छपी खबर पर संज्ञान लेकर इसका जायजा लिया गया था, जिसके बाद इस पर मंथन कर निर्णय लिया गया. यहां तक कि मेडिकल प्रशासन से अनुरोध कर मशीन उपलब्ध कराने पर कपड़ों को धोकर देने की व्यवस्था भी कराई जाएगी.

हर दिन 1,300 लोगों को लंच बाक्स
प्रास्ताविक करते हुए संदीप जोशी ने कहा कि प्रतिष्ठान की ओर से जन उपयोगी कई प्रकल्पों का संचालन किया जा रहा है. प्रो. राजेन्द्र सिंह साइंस एक्सप्लोरेटरी के माध्यम से मनपा स्कूलों में शिक्षा ले रहे लगभग 1,000 से अधिक छात्रों को विज्ञान विषय की जानकारी और उसके उपयोग की शिक्षा प्रदान की जा रही है.

Advertisement

इसी तरह मेडिकल परिसर में दीनदयाल थाली के माध्यम से प्रतिदिन 1,000 तथा धंतोली परिसर स्थित गोरक्षण सभा के सामने 300 लोगों को केवल 10 रु. में लंच बाक्स उपलब्ध कराया जा रहा है. आवश्कता अनुसार इसमें और इजाफा करने पर भी विचार करने की जानकारी उन्होंने दी.

32 अस्पतालों को किया अत्याधुनिक
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई तरह की सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार ही स्वास्थ्य सुविधाओं के अंतर्गत न केवल 2,000 से अधिक मरीजों पर सर्जरी की गई बल्कि शहर के लगभग 32 अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त किया गया है.

स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में लोगों को उपयुक्त जानकारी उपलब्ध कराने और इसका लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ही इस पुस्तिका को उपलब्ध कराया जा रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.