Published On : Sun, Jul 1st, 2018

मरीज से सफाई करवाने का मामला 4 सदस्सीय समिति गठित

Advertisement

GMCH Nagpur

नागपुर: मेडिकल हास्पिटल में भर्ती मरीज द्वारा वार्ड की सफाई करने के मामले से हंगामा मच गया है. इस पूरे मामले से मेडिकल प्रबंधन की नींद उड़ गई है. ऐसे में प्रशासन ने मामले की जांच के लिए आनन-फानन में 4 सदस्यीय समिति गठित कर दी है. शनिवार को 4 नर्सों के बयान दर्ज करवाये जाने की जानकारी है. मरीज का नाम सक्करदरा निवासी रोशन रमेश हिवरेकर (3०) बताया जा रहा है.

ज्ञात हो कि हिमोग्लोबिना और कैल्शियम की कमी के चलते ओम को कमजोरी आ गई थी. ऐसे में उसे 2 जून को मेडिकल हास्पिटल के वार्ड क्रमांक 36 में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था. वार्ड की नर्सों द्वारा उससे सफाई करवा दी गई. इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ऐसे में मेडिकल के कर्मचारियों की असंवेदनशीलता खुलकर सामने आ गई. इससे कर्मचारियों के खिलाफ जमकर रोष व्याप्त हो गया.

इसके चलते प्रशासन ने उपवैद्यकीय अधीक्षक डॉ. श्रीमती लांजेवार के नेतृत्व में डॉ. सोमलवार, मेट्रन वैशाली तायडे व डॉ. गिरीश भुयार के सदस्यता वाली समिति गठित कर जांच शुरू कर दी. वॉर्ड 3६ की नर्से, वॉर्ड ब्वाय, सफाई कर्मचारियों को बुलाकर उनके बयान दर्ज करवाये गये हैं. वहीं, शनिवार दोपहर रोशन को हास्पिटल से छुट्टी दे दी गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी और भी कुछ कर्मचारियों के बयान दर्ज किये जा सकते हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.