Published On : Sat, Jul 1st, 2017

वृक्षारोपण के लक्ष्य को पाने सभी दें साथ : पालकमंत्री बावनकुले

Advertisement


नागपुर: राज्य में चार करोड़ पौधों को रोपा जाना है। वृक्षारोपण के इस अभियान को सफल बनाने के िलए स्कूली विद्यार्थियों से लेकर युवक युवतियों को भी बड़े पैमाने पर अभियान से जुड़ना चाहिए। यह आवाहन पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को हिंगणा के सीआरपीएफ कैप स्थित ग्रुप 4 परिसर में वन महोत्सव अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनता से किया। उन्होंने कहा कि राज्य को तीन साल के भीतर हरित महाराष्ट्र के रूप में रूपांतरित करना है।

उन्होंने बताया कि नागपुर जिले में 16 लाख पौधे लगाए जाने हैं जिसके लिए जनसहयोेग होना जरूरी है। बता दें कि वन महोत्सव का यह अभियान 7 जुलाई तक मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक और अन्य क्षेत्रों से लोगों के जुटने का आवाहन किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 2 करोड़ के लक्ष्य के बाद इस साल 4, अगले साल 23 और उसके बाद के साल में 33 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम का प्रस्ताविक भाषण प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री भगवान ने दिया वहीं आभार प्रदर्शन उमेश धोटकर ने प्रकट किया। इस अवसर पर विधायक प्रा. अनिल सोले, समीर मेघे, विभागीय आयुक्त अनूप कुमार, जिलाधिकारी सचिन कुर्वे, राज्य आरक्षित पुलिस बल समूह क्रमांक 4 नागपुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक प्रकाश मुत्याल, विशेष पुलिस महानिरीक्षक प्रतापसिंह पाटणकर, प्रधान मुख्यवनसंरक्षक श्री भगवान, मुख्य वनसंरक्षक संजीव गौर व गिरीश गांधी प्रमुखता से उपस्थित थे।

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges