Published On : Thu, Dec 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

खसरा रूबेला टीकाकरण को विशेष प्राथमिकता दें: जिलाधिकारी

Advertisement

नागपुर: जिले में प्रथम चरण का खसरा रूबेला विशेष टीकाकरण अभियान 15 से 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा। दूसरा दौर 15 जनवरी से 25 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इस बारे में आयोजित की गई बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग इस अभियान को प्राथमिकता दें। उन्होंने बुधवार को जिला स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने यह नसीहत दी। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद थे।

राज्य के कुछ हिस्सों में मीजल्स रूबेला का प्रकोप देखा जा रहा है। इस खतरे को देखते हुए जिले में खसरा रूबेला की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण ही एकमात्र कारगर उपाय है।

इसके लिए दो चरणों में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने खसरा एवं रूबेला का टीका न लगवाने वाले अभिभावकों से भी अपने बच्चों को टीका लगवाने की अपील की है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को आम जनता का सहयोग मिलना अत्यंत आवश्यक है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.