Published On : Thu, Nov 6th, 2014

माहुर : दोहरे हत्याकांड में लड़की का पिता निकला मुख्य सूत्रधार

Advertisement


5 आरोपी गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस कस्टडी

Loving Couples of Mahur case
माहुर (नांदेड)।
श्री क्षेत्र माहुर गड़ के रामगड़ किले में पुसद अभियांत्रिकी विद्यालय के प्रेमीयुगल उमरखेड़ निवासी छात्र शाहरुख, छात्रा पुसद निवासी निलोफर की 10 सितंबर 2014 को गला काटकर निर्मम ह या की गई थी. इस हत्याकांड में लड़की के रिश्तेदारों में पिता, भाई एवं चाचा समेत पुसद एवं माहुर के 1-1 आरोपी का समावेश है. अब दोहरे हत्याकांड में आरोपियों की सं या 11 हो गई है.

इस हत्याकांड में मृतक निलोफर के पुसद के गांधीनगर के घाटे लेआऊट निवासी पिता मिर्झा खालीद बेग कमर बेग (48), फुलसावंगी निवासी चाचा नवाबजानी कमरबेग (55) ने का ट्र टर पुसद के मस्जिदवार्ड निवासी अ वर अली अ तर अली (44),  लाटींग व्यवसायी नांदेड़ जिले के माहुर निवासी के साथ मु य आरोपी जावेद से मिलीभगत कर 5 लाख रुपयों की सुपारी देकर रघु डॉन एवं राजू के सहायता से निलोफर एवं शाहरुख की निर्मम हत्या करने की बात जांच में स्पष्ट हो गई है. पिछले चार दिनों से स्थानीय अपराध शाखा ने जांच के लिए मिर्झा खालिद बेग, नवाबजानी, विखार अहमद, अनवर अली, कैसर मिर्झा पर 5 नवंबर की रात 8.30 बजे पुलिस थाने में 63/14 भादंवि की धारा 302, 109, 120, 34 के तहत ह या मामला दर्ज किया गया. सभी 5 आरोपी को 6 नवंबर को माहुर के न्यायालय में पेश किया गया था.

न्यायालय ने 4 दिन का 10 नवंबर तक पुलिस कस्टड़ी में भेजा है. दोहरे हत्याकांड मामले में आतक 11 आरोपियों को स्थानिय अपराध शाखा विभाग के सहायक फौजदार शिवाजी डोईफोड़, सहायक पुलिस निरीक्षक सैय्यद फईम, जमादार बलीराम दासरे, पिराजी गायकवाड़, ज्ञानेश्वर तिड़के के दल ने जिला पुलिस अधिकारी परमजितसिंह दहिया, अप्पर पुलिस अधीक्षक तानाजी चिखले के मार्गदर्शन में इन अरोपियोंं को गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड में आरोपियों की संख्या 11 होने से और कितने लोग शामिल है?, इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य कारण निलोफर एवं शाहरुख में चल रहा अफेअर न पसंद आने से पिता ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया होने कयास नागरिकों द्वारा व्यक्त किए जा रहें है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.